राजगढ़02अप्रैल*बहुरंगी गतिविधियों के साथ मनाया गया।*
*राजगढ़ नगर में गौरव दिवस। ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
शुभारंभ प्रातः सूर्यादय के साथ ही
नेवज नदी की मंत्रोच्चार से
पूजा अर्चना, आरती और सूर्य को अर्ध्य देकर हुआ
बड़ी संख्या में शहर के नागरिक जनप्रतिनिधियों के
साथ मौजूद रहे पारंपरिक परिधान में हुए शामिल
गौरव यात्रा निकाली गई
महिलाओं ने अपने-अपने घरों के सामने
बनाई आकर्षक रंगोलियां तथा
राजगढ़ नगर के विकास पर हुई परिचर्चा ।
राजगढ़ 02 अप्रैल, 2022
राजगढ़ नगर का पहला गौरव दिवस का आयोजन गुड़ी पड़वा, चैती चांद पर्व के अवसर पर बहुरंगी गतिविधियों के साथ मनाया गया। गौरव दिवस का शुभारंभ 02 अप्रैल 2022 को प्रातः 06ः15 बजे सूर्यादय के साथ ही नेवज नदी की मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना, आरती और सूर्य को जल अर्पित कर किया गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति के में पीले पारिवारिक परिधान पहनकर विधायक बापू सिंह तंवर, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हरिचरण तिवारी तथा प्रताप सिंह मंडलोई, साकेत शर्मा, कलेक्टर हर्ष दीक्षित,ओम सिंघी बाबा,एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री झुही गर्ग, विभिन्न विभागों के कार्यालय प्रमुख, शहर के नागरिक, ब्रह्माकुमारीज और स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होंने नेवज नदी की पूजा और आरती की तथा सूर्य को जल अर्पित किया।
छोटे पुल नेवज तट पर आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा सभीजनों को हिंदू नव वर्ष के शुभारंभ, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा एवं चैती चांद पर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने राजगढ़ नगर की जीवनदायनी नदी को स्वच्छ, नदी के घाट, किनारे और सुंदर बनाए रखने सभी को संकल्प दिलाया।
More Stories
नई दिल्ली 17 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे….*
सहारनपुर,17अक्टूबर26*तल्हेड़ी बुजुर्ग में ट्रेन के इंजन की चपेट में आकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
पूर्णिया बिहार16अक्टूबर26* कसबा में रावण दहन को लेकर प्रशासन सख्त! SDM-SDPO ने किया मैदान का निरीक्षण,