राजगढ़02अप्रैल*ढाबा-होटल की सघन चेकिंग के दौरान अवैध शराब परिवहन में लिप्त माफियाओं के विरुद्ध जिले में जारी है धरपकड़ कार्रवाई।*
*अवैध शराब सप्लाई करने वाले 04 आरोपी पकड़ाए।*
*ठाकुर हरपाल सिंह परमार*
अवैध शराब सप्लाई, विक्रय एवं विनिर्माण के विरुद्ध धरपकड़ एवं इस गोरखधंधे की रोकथाम के लिए सिरे से अंकुश लगाने हेतु जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया जा रहा है जिले में लगतार अभियान चलाया जा रहा है
जिले में दिनाँक 01/04/22 को अलग-अलग थाना क्षेत्र में अपने विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना पर कार्रवाई कर अलग-अलग थाना क्षेत्र में देशी, अंग्रेजी व हाथ भट्टी की कच्ची जहरीली अवैध मदिरा सहित जप्त कर 04 प्रकरण में 04 आरोपियों को हिरासत में ले कर अपराध पंजीबद्ध किये गए।
इसी तारतम्य में कार्रवाई की गई जो इस प्रकार है :- थाना देहात ब्यावरा से 2प्रकरण में गौराबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी एवं सीमाबाई कंजर निवासी कटारियाखेड़ी, थाना खिलचीपुर से नारायण सोंधिया निवासी गादियामेर, थाना मलावर से रामबाबू निवासी लखनवास।
उपरोक्त सभी आरोपियों को मौके पर हिरासत में लेकर, जब्ती की कार्यवाही कर, अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए गए।
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
मथुरा24जून26*जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 2 अभियुक्त गिरफ्तार
बांदा जून 26*अज्ञात कारणों के चलते सहयोग आश्रम स्कूल में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख*
मथुरा 24 जून 26* जे0पी0 इंटरप्राइजेज फर्म के सैल्समैन के साथ लूट करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*