मुम्बई11फरवरी*भारत के सभी स्कूलों और कॉलेजों में मां सावित्री की मूर्ती हो।:- पैंथर डॉ. राजन माकणीकर*
*मुंबई: दि (संवाददाता) भारत के सभी पाठशाला एवं कॉलेजो मे माँ सावित्री की मूर्तीया हो, ना की काल्पनिक देवीन्य मूर्तीयो का पूजन किया जाये, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रॅटिक) पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राजन माकणीकर ने प्रतिक्रिया व्यक्त की।*
डॉ. माकणीकरने आगे कहा कि, भारत के राष्ट्रगान, संविधान की प्रस्तावना, प्रतिज्ञा के बिना किसी पूजा, आरती, श्लोक, गीत या किसी एक धर्म के मंत्रों का उच्चारण और पाठ करना उचित नहीं, बलकी स्कूल में देशभक्ति के गीत गाए जाने चाहिए। इस नियम को कानून बनाया जाए ताकि बिना किसी कट्टरता के सभी बच्चों में देशभक्ति की भावना जगाई जा सके।
विद्रोही पत्रकार डॉ. माकणीकर ने यह भी कहा कि देश के स्कूली बच्चों को धार्मिक कट्टरता का पाठ पढ़ाए बिना उन्हें देश के महापुरुषों से अवगत कराया जाए, संविधान की शिक्षा दी जाए, धर्मांध ना बनाया जाए और देश का इतिहास स्वर्णिम में लिखा जाए. ऐशी शिक्षा प्रदान करे यह भी डॉ. राजन माकणीकर ने कहा।
स्कूलों और कॉलेजों में एक ड्रेस कोड होना चाहिए। सरकार को स्कूलों और कॉलेजों को एक ऐसा ड्रेस कोड रखने का आदेश देना चाहिए जो किसी भी धर्म की भावनाओं को आहत न करे ताकि संविधान का उल्लंघन किए बिना कानून व्यवस्था बनी रहे और भविष्य में ऐसा कोई भ्रम न हो। पैंथर राजन माकणीकर ने भी सलाह दी कि, संविधान व्यक्ति को स्वतंत्रता देता है और इसे अप्रभावित रहना चाहिए।
More Stories
सहारनपुर 22 अक्टूबर 26*अंकिता भंडारी हत्याकांड में बड़ा मोड़: BJP के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak