लखनऊ 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 7.30 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ: आज रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव। जेल में आज़म खान से करेंगे मुलाकात। आज दोपहर 12:45 बजे जेल में मुलाकात। आज़म खान के आवास भी जाएंगे अखिलेश। परिवार के साथ मुलाकात करेंगे अखिलेश।
➡️लखनऊ: कार सवार युवक-युवतियों पर हंगामे का आरोप। नशे में धुत होकर कार दौड़ाने का आरोप। कार से कई लोगों के घायल होने का आरोप। बस में भी कार से टक्कर मारने का आरोप। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस। लखनऊ में पुराने पारा के पास का मामला।
➡️जालौन: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत। घर के कमरे में फांसी पर लटकता मिला शव। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कैलिया थाना क्षेत्र के धौलपुर का मामला।
➡️लखनऊ: यूपी में अफसरों के तबादलों पर रोक। 4 जनवरी 2027 तक ट्रांसफर नहीं होंगे। DM, ADM और SDM के तबादलों पर रोक। CEO नवदीप रिणवा ने दी जानकारी। 2027 की वोटर लिस्ट तैयार करने के लिए फैसला। पीलीभीत विधानसभा की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी मिली। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी पर कार्रवाई। VRC ऑपरेटर को भी काम से हटाया गया। दोनों को नोटिस जारी कर मांगा गया जवाब। दोनों के खिलाफ दर्ज होगा मुकदमा।
➡️लखनऊ: लखनऊ के अकबरी गेट पर दो पक्षों में विवाद। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
➡️दिल्ली: दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी का बड़ा खुलासा। 2.317 किलो सोना जब्त, सोने की कीमत 3.47 करोड़। दुबई से आए यात्रियों समेत कुल 5 आरोपी अरेस्ट। तस्करी में एयरपोर्ट कर्मचारी की भूमिका भी उजागर।
➡️कानपुर: घर के बाहर कूड़े में लगाई गई आग। आग की लपटें बिजली के खंभे तक पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाल्टी से पानी डालकर खुद बुझाई आग। जीटी रोड पर महाराजा दूध डेयरी के पास की घटना।
➡️दिल्ली: विकासपुरी राइड हादसे में युवती की मौत। इलाज के दौरान युवती की मौत। दशहरा ग्राउंड में हुआ था हादसा। हादसे में घायल रवि की हालत गंभीर।
➡️लखनऊ: लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का मामला। नागपुर से लखनऊ लाई जा रही श्रद्धा। बहन रश्मि, ड्राइवर दानिश भी साथ। आज लखनऊ कोर्ट में हो सकती है पेशी। तीनों की रिमांड मांग सकती है पुलिस। ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाए जा रहे तीनों।
➡️रायबरेली: तेज रफ्तार ट्रक पुलिया से टकराकर पलटा। टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग। ट्रक चालक और क्लीनर ने बचाई जान। शीशा तोड़कर ट्रक से बाहर निकले दोनों। आग में जलकर पूरी तरह राख हुआ ट्रक। गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र की घटना।
➡️रायबरेली: रायबरेली में मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट। DJ पर डांस के दौरान दो गुटों में मारपीट। मारपीट और तलवार लहराने का वीडियो वायरल। अंकित कुमार पर तलवार से हमले का आरोप। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गोकना घाट का मामला।
➡️रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी। चांदपुर थाना क्षेत्र के पूरे उदवंत का मामला।
➡️इटावा: रामलीला में दशानन रावण का अनोखा अंदाज। शिवपाल यादव की गर्दन पर रावण ने रखी तलवार। शिवपाल के पौत्र की गर्दन पर भी रखी तलवार। रामलीला में रावण, शिवपाल का मजाकिया अंदाज। सपा महासचिव शिवपाल यादव बने मुख्य अतिथि। रावण ने माला पहनाकर किया शिवपाल का स्वागत।
➡️गाजियाबाद: गाजियाबाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित। 2 चौकी प्रभारियों पर गिरी गाज। लोहिया नगर चौकी इंचार्ज योगेश कुमार सस्पेंड। कार्य में लापरवाही पर हुई कार्रवाई। सेक्टर-23 संजय नगर चौकी इंचार्ज भी निलंबित। मधुबन बापूधाम में तैनात हेड कांस्टेबल भी सस्पेंड। डीसीपी ने तीनों के खिलाफ की कार्रवाई।
➡️रायबरेली: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर। हादसे में महिला, बच्चे समेत पांच लोग घायल। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पास की घटना।
————————————————————————————
More Stories
बनारस 22 अक्टूबर 26*नवरात्रि समापन पर काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के दरबार में सजी दिव्य भजन संध्या:
NEW DELHI 22 OCTOBER2026**TODAYS TOP NEWS*From Hindi News Channel Upaajtak
नई दिल्ली 22 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें..*