मुजफ्फरपुर14अगस्त25*राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त मॉडल पंचायत के मुखिया बबिता देवी के घर पर E.D का छापा*
– Sponsored –
*संवाददाता मोहम्मद इमरान अली की रिपोर्ट यूपी आज तक ✍️*
मुखिया के दरवाजे पर जुटी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
मुजफ्फरपुर: बिहार की बहुचर्चित व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित मुजफ्फरपुर के मॉडल पंचायत विशनपुर बहनगरी की मुखिया बबीता देवी के यहां अचानक ED ने छापेमारी कर दी। बुधवार को अहले सुबह 6 बजे कई गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची ED अधिकारियों व सीआरपीएफ की टीम ने मुखिया बबीता देवी के घर को घेर लिया। इससे पूरे गांव में सनसनी फैल गयी। लोग मुखिया के दरवाजे की तरफ भागते हुए चले आए, जिन्हें नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
बताया जाता है कि विशनपुर बहनगरी गांव के लोग अभी सोकर उठे ही थे कि ED की टीम आ धमकी। टीम ने मुखिया बबीता देवी के आवास को अपने सुरक्षा घेरे में लेते हुए धावा बोल दिया। मुखिया के घर को सुरक्षा घेरे में लेते हुए ED की टीम ने औपचारिक दस्तावेज दिखाने के बाद भीतर प्रवेश किया और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी।
घर के अंदर होती रही छापेमारी, दरवाजे पर जुटा ग्रामीणों का हुजूम
मॉडल पंचायत की मुखिया के घर में ईडी की कार्रवाई की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मुखिया के घर के बाहर जमा हो गए। वहीं ईडी की छापामारी की खबर मिलते ही मीडिया के कैमरे और रिपोर्टरों की भीड़ लगने से माहौल और गरमा गया। हालात यह हो गए कि मुखिया बबिता देवी के दरवाजे पर लगी भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी, जबकि घर के अंदर ED के अधिकारी दस्तावेज खंगालने में लगे रहे।
मुखिया बबीता देवी घर पर ED की छापेमारी के दौरान बाहर खड़ी अफसरों की गाड़ियां व तैनात सुरक्षाकर्मी।
सुबह से शाम तक चलती रही ED की छापेमारी

More Stories
लखनऊ7जुलाई26*उत्तर प्रदेश में करीब 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का लोड (विद्युत भार) बढ़ा दिया गया है
नोयडा7जुलाई26*नोयडा प्राधिकरण ने 6 किमी लंबा छह लेन का नया एलिवेटेड रोड बनाने का फैसला लिया है
सुल्तानपुर7जुलाई26*मुख्यमंत्री के आगमन से पहले बड़ा सवाल: क्या ‘जुगाड़ के लाइसेंस’ पर चल रहा है ख्वाजा हॉस्पिटल?*