पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर26 *Cyber Smart Tuesday: पूर्णिया पुलिस का साइबर अपराधियों पर वार, SSB जवानों को सिखाए बचाव के मंत्र*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*नशा मुक्ति और साइबर ठगी से बचने का दिया टिप्स, 1930 हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत करने की अपील*
*पूर्णिया।* वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन, पूर्णिया के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में पूर्णिया पुलिस द्वारा “Cyber Smart Tuesday” के तहत साइबर जागरूकता एवं नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में आज दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को सशस्त्र सीमा बल (SSB) के पूर्णिया स्थित मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक, साइबर क्राइम, पूर्णिया के नेतृत्व में साइबर थाना की टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साइबर थाना की टीम ने जवानों को साइबर अपराध से बचाव के गुर सिखाए। बताया गया कि कैसे आजकल ठग लिंक भेजकर, OTP मांगकर, फर्जी लोन एप, अश्लील वीडियो कॉल और फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी कर रहे हैं।
टीम ने डिजिटल सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण सावधानियां बताईं –
1. किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
2. अपना OTP, पासवर्ड और बैंक डिटेल किसी से शेयर न करें।
3. सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती और निजी जानकारी शेयर करने से बचें।
साथ ही अपील की गई कि यदि कोई साइबर अपराध का शिकार होता है तो घबराएं नहीं, तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर *1930* या *www.cybercrime.gov.in* पर शिकायत दर्ज कराएं। त्वरित शिकायत से पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
इस मौके पर नशा मुक्ति को लेकर भी जवानों को जागरूक किया गया।
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*