पूर्णिया बिहार 13 अक्टूबर 26 *पूर्णिया में अपराध नियंत्रण के लिए SSP का बड़ा कदम, जिले में “सुपर पेट्रोलिंग” व्यवस्था लागू*
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सड़कों पर रहेगी पुलिस, आमजन सीधे कर सकेंगे संपर्क – SSP डॉ. शौर्य सुमन*
*पूर्णियां बिहार ।* वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, पूर्णिया डॉ. शौर्य सुमन के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण एवं प्रभावी रात्रि गश्ती सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बड़ी पहल की गई है। जिले में अनुमंडलवार प्रतिदिन रात्रि 22:00 बजे से प्रातः 04:00 बजे तक “सुपर-पेट्रोलिंग” की व्यवस्था लागू की गयी है।
*आमजन के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी*
एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था के तहत आमजन किसी भी समय किसी भी समस्या की स्थिति में “सुपर-पेट्रोलिंग” पदाधिकारी से संपर्क कर तत्काल सहायता प्राप्त कर सकते हैं। रात्रि में किसी भी आपात स्थिति, अपराध की सूचना या मदद के लिए निर्धारित पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर पर कॉल किया जा सकता है।
*अनुमंडलवार पदाधिकारियों की तैनाती*
जिले को पुलिस अनुमंडलों में बांटकर वरीय अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
*सदर-1 अनुमंडल:* पु.नि. लालबहादुर, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर-अ (मो. 9031045207, 8002437763) – क्षेत्र: के.हाट थाना, मधुबनी थाना, मरंगा थाना, सदर थाना, सहायक खजाँची थाना, मुफस्सिल थाना।
*सदर-2 अनुमंडल:* पु.नि. राज कुमार चौधरी, अंचल पुलिस निरीक्षक, सदर-ब (मो. 9031045206, 7991140078) – क्षेत्र: कसबा थाना, जलालगढ़ थाना, के.नगर थाना, श्रीनगर थाना, चम्पानगर थाना।
*बायसी अनुमंडल:* पु.नि. राकेश कुमार सिंह, पर्यवेक्षी पदाधिकारी, डगरूआ (मो. 9031807132, 7091614679) – क्षेत्र: बायसी थाना, डगरूआ थाना, अमौर थाना, रौटा थाना, अनगढ़ थाना।
*बनमनखी अनुमंडल:* पु.नि. राजेश भारती, अंचल पुलिस निरीक्षक, धमदाहा (मो. 9031045205, 9122278222) – क्षेत्र: बनमनखी थाना, जानकीनगर थाना सहित अन्य।
*रात्रि गश्ती में लापरवाही पर होगी कार्रवाई*
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने सभी थानाध्यक्षों और सुपर-पेट्रोलिंग पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि रात्रि गश्ती के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए और आम जनता की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
More Stories
महोबा 13 अक्टूबर 26*नेटवर्क ठप होने से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक में लेनदेन बंद, दिनभर भूखे-प्यासे बैठे रहते हैं ग्राहक
अयोध्या13 अक्टूबर 26*शारदीय नवरात्र, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन और दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने एडीजी लखनऊ जोन प्रवीण कुमार अयोध्या पहुंचे।
लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….*