October 13, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ 13 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ कि कुछ महत्वपूर्ण खबरें 

लखनऊ*विधान परिषद के स्नातक/शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं को मतदान हेतु विशेष आकस्मिक अवकाश।

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि विधान परिषद के खण्ड स्नातक के 05 एवं खण्ड शिक्षक के 06 निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 हेतु 23 अक्टूबर, 2026 को मतदान होगा।

खण्ड स्नातक: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी।

खण्ड शिक्षक: लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद, गोरखपुर-फैजाबाद।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा विज्ञप्ति जारी की गई है।

प्रदेश के ऐसे सभी कर्मचारी, जो विश्वविद्यालय स्नातक हैं तथा संबंधित निर्वाचन क्षेत्र के प्रामाणिक (Bonafide) मतदाता हैं, उन्हें मतदान दिवस (23 अक्टूबर, 2026) पर विशेष आकस्मिक अवकाश अनुमन्य होगा।
[13/10, 18:34] +91 72753 32055: लखनऊ

यूपी सड़क हादसों में घायलों की मदद करने वाले 27 राहवीरों को 25-25 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

राहवीर योजना के तहत पुरस्कार के लिए केंद्र सरकार ने यूपी परिवहन विभाग को 10 लाख रुपये जारी किए हैं।

दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर यानी पहले एक घंटे में घायल को अस्पताल पहुंचाकर जान बचाने में मदद करने वाले पात्र नागरिकों को पुरस्कार दिया जाता है।

योजना का उद्देश्य लोगों को सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए प्रोत्साहित करना है।
[13/10, 18:34] +91 72753 32055: लखनऊ

अवैध हूटर और प्रेशर हॉर्न पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को तीन महीने में साइलेंस जोन तय करने का निर्देश।

औद्योगिक, व्यावसायिक, आवासीय और शांत क्षेत्रों का वर्गीकरण कर अधिसूचना जारी करने का आदेश।

निजी वाहनों में अवैध हूटर और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश।

कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब, मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी 2027 को होगी।
[13/10, 19:03] +91 87265 52793: लद्दाख पर चीनी पक्ष की टिप्पणियों के बारे में मीडिया के सवालों पर @MEAIndia का जवाब

“यह दोहराया जाता है कि UT लद्दाख भारत का एक अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा है। चीनी पक्ष द्वारा कितना भी इनकार करने पर इस स्थापित तथ्य को बदला नहीं जा सकता।

जहां तक ​​गृह मंत्रालय, GOI की प्रेस रिलीज़ का सवाल है, जिसका ज़िक्र किया जा रहा है, वह अपने आप में स्पष्ट है। घोषणा में बताया गया है कि UT लद्दाख में मौजूद अट्ठाईस (28) जगहों/फीचर्स की पहचान सर्वे ऑफ़ इंडिया के ऑफिशियल मैप पर स्टैंडर्ड जगह और फीचर नामों से की गई है, और यह यूनियन टेरिटरी ऑफ़ लद्दाख और लोकल स्टेकहोल्डर्स के साथ सलाह-मशविरा करके किया गया है। UT लद्दाख के सर्वे ऑफ़ इंडिया मैप पर इन जगहों की औपचारिक रूप से पहचान करने का मकसद आम लोगों में उनकी सही पहचान और बेहतर जागरूकता को आसान बनाना है।”
[13/10, 19:14] +91 72753 32055: लखनऊ

उत्तर प्रदेश में 17 और 24 अक्टूबर को लगेगा मतदाता पंजीकरण का विशेष कैंप।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलों में विशेष कैंप आयोजित करने के दिए निर्देश।

प्रदेश के सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मौजूद रहेंगे बीएलओ।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए कैंप में उपलब्ध होंगे फॉर्म-6

पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं और छूटे हुए पात्र नागरिकों को मिलेगा मौका।

हर मतदान केंद्र पर बनेगी हेल्प डेस्क, पंजीकरण प्रक्रिया में मिलेगी सहायता।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पात्र नागरिकों से अपील, कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में जांचें अपना नाम।

Taza Khabar