महोबा ब्रेकिंग:
महोबा2जुलाई26*संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, क्षेत्र में सनसनी
चरखारी से न्यूज़ यूपी आज तक रिपोर्टर सादिक इस्लाम
महोबा। जनपद महोबा के चरखारी कोतवाली क्षेत्र के सबुआ गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पेड़ से युवक और युवती के शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटके मिले। दोनों शव एक ही दुपट्टे के सहारे पेड़ से लटके होने की सूचना है।
मृतकों की पहचान 18 वर्षीय युवती तथा 24 वर्षीय उपेन्द्र विश्वकर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर चरखारी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है।
More Stories
बांदा8 अक्टूबर 26*ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज:, डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन,
बांदा 8 अक्टूबर 26*चिल्ला में पीस कमेटी की बैठक,नई जगह मूर्ति स्थापना से पहले लेनी होगी अनुमति*
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,