October 8, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,

मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,

लोकेन्द्र गौतम ब्यूरो चीफ, सहारनपुर मंडल यूपीआजतक

मुजफ्फरनगर। जिले के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सूरज राय ने गुरुवार को मुजफ्फरनगर पहुंचकर एसएसपी पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के दौरान एसपी सिटी अमृत जैन एवं एसपी देहात अक्षय संजय सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद नवागत एसएसपी सूरज राय ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण और पुलिस व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए तथा अपराधियों के खिलाफ प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही आमजन के साथ बेहतर संवाद और पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने को प्राथमिकता देने की बात कही । नवागत एसएसपी के कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। माना जा रहा है कि उनके नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी।

Taza Khabar