बांदा 8 अक्टूबर 26*चिल्ला में पीस कमेटी की बैठक,नई जगह मूर्ति स्थापना से पहले लेनी होगी अनुमति*
**नदी में मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध,तालाब या गड्ढा खोदकर विसर्जन के निर्देश*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
बांदा/चिल्ला।आगामी नवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को थाना परिसर चिल्ला में पीस कमेटी की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी पैलानी भूपेंद्र सिंह एवं सीओ सदर प्रतीक्षा सिंह ने किया। इस मौके पर थाना प्रभारी आनंद साहू,उपनिरीक्षक एवं हल्का प्रभारी संतोष कुमार समेत पुलिसकर्मी,ग्राम प्रधान और नवरात्रि समितियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।बैठक में अधिकारियों ने नवरात्रि के दौरान मूर्ति स्थापना और विसर्जन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मूर्ति की स्थापना उन्हीं स्थानों पर की जाए,जहां पूर्व वर्षों में होती रही है।यदि किसी समिति या आयोजक को नई जगह पर मूर्ति स्थापित करनी है तो इसके लिए प्रशासन से पहले अनुमति लेना अनिवार्य होगा।उपजिलाधिकारी ने नवरात्रि समितियों के पदाधिकारियों और ग्राम प्रधानों से अपील की कि पर्व के दौरान गांव और कस्बों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखें।उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के साथ-साथ क्षेत्रवासियों की भी जिम्मेदारी है।किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।अधिकारियों ने मूर्ति विसर्जन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए।कहा कि मूर्तियों का विसर्जन निर्धारित तालाब अथवा प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थान पर गड्ढा खोदकर किया जाए। नदी या अन्य जलस्रोतों में मूर्ति विसर्जन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।बैठक में चौकीदारों और पुलिसकर्मियों के अलावा ग्राम प्रधान, नवरात्रि समितियों के पदाधिकारी,भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित निगम, वर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पैलानी तहसील अध्यक्ष मु.यासिर, मो. अनस,अनिल गोस्वामी, अनुपम गुप्ता आदि मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को नवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग का भरोसा दिलाया।
More Stories
बांदा8 अक्टूबर 26*ऐतिहासिक नवदुर्गा महोत्सव की तैयारियां तेज:, डीएम को सौंपा 16 सूत्रीय ज्ञापन,
मुजफ्फरनगर 8 अक्टूबर 26*मुजफ्फरनगर के नवागत एसएसपी सूरज राय ने संभाला कार्यभार,,,
मुजफ्फरनगर, 8 अक्टूबर 26 बीएमपी महासचिव कामिल तेवड़ा फिर हाउस अरेस्ट,,