मथुरा04अप्रैल*नगर निगम के चुनावों को लेकर शहर के होलीगेट कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया।
मथुरा से संवाददाता बिजेंदर की रिपोर्ट यूपी आजतक
नगर निगम के चुनावों को लेकर शहर के होलीगेट कार्यालय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें शहर कांग्रेस के सभी वार्डों से आवेदन करने वाले प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था इस अवसर पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी की जन विरोधी नीतियों के कारण मथुरा की धार्मिक जनता बहुत परेशान है यमुना प्रदूषण के नाम पर और बंदर भगाने के नाम पर सत्ता में आई भारतीय जनता पार्टी आज पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होकर जन विरोधी कार्य कर रही है ,
शहर की जनता पर मकानों के टैक्सों में भारी वृद्धि कर दी गई है और आम जनता पर तमाम निर्णय टैक्स लगा दिए गए इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस आगामी निगम चुनाव में जनता के बीच जाएगा और भारतीय जनता पार्टी को परास्त करने का कार्य करेगी.।

More Stories
बांदा7अगस्त 26*24 घंटे गुजर जाने के पश्चात मिला महिला का शव, परिवार में मचा कोहराम**।
बांदा 7 अगस्त 26*तेज रफ्तार ट्रैक्टर बाइक को, कुचलकर ज्वेलर्स की दुकान में घुसा*
बांदा 7 अगस्त 26*नाले में आठ किमी दूर मिला डूबे युवक का शव*