September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर 2026 आकाशवाणी पूर्णिया में हिंदी पखवाड़ा का धूमधाम से समापन, विजेताओं को मिला सम्मान*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डिविजन बिहार से

पूर्णियां बिहार / भारत सरकार के गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आकाशवाणी पूर्णिया में चल रहे 15 दिवसीय हिंदी पखवाड़ा 2026 का आज भव्य समापन हो गया। समापन समारोह में हिंदी के प्रति एक अलग ही जुनून और उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर पिछले 15 दिनों से चल रही विभिन्न विधाओं की प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्णिया विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के प्राध्यापक सहित शहर के कई नामचीन हिंदी प्रेमी, साहित्यकार और अधिकारी उपस्थित थे। पूरे सभागार में हिंदीमय माहौल बना रहा और हिंदी के उत्थान पर गहन चर्चा हुई।

15 दिन तक चला भाषा का महाकुंभ

इस संबंध में आकाशवाणी पूर्णिया के कार्यक्रम अधिशासी और राजभाषा अधिकारी शिवाजी झा ने बताया कि 14 सितंबर से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़े के दौरान प्रारूप एवं टिप्पण लेखन, निबंध प्रतियोगिता, वाद-विवाद, काव्य पाठ सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग वर्गों में कराया गया। इसमें अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हर दिन हिंदी दिवस है – शिवाजी झा

इस खुश गवार मौके पर शिवाजी झा, कार्यक्रम अधिशासी राजभाषा अधिकारी आकाशवाणी पूर्णिया
ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी के विकास के लिए हम सबको सतत प्रयास करना चाहिए। सिर्फ पखवाड़ा मना लेने से काम नहीं चलेगा, बल्कि हर दिन को हिंदी दिवस मानकर हिंदी के विकास पर काम करना चाहिए। हिंदी हमारी पहचान है, हमारी शान है।

Taza Khabar