कौशांबी 4 अप्रैल*नलकूप किसानों का बकाया बिजली बिल हो माफ, सभी किसानो को मिले मुफ्त बिजली योजना का लाभ…अजय सोनी*
*कौशाम्बी* समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने निजी नलकूप उपभोक्ता किसानो का बकाया बिजली बिल माफ करने एवं इन किसानो को भी निजी नलकूप के संचालन के लिए मुफ्त बिजली देने की प्रदेश सरकार से मांग की है। ग्राम पड़री ब्लॉक सिराथू में पार्टी के कई कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अजय सोनी ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस फैसले का हम स्वागत करते हैं। आगे कहा कि प्रदेश सरकार से हमारी यह मांग है कि जिन जिन किसानों के निजी नलकूप का विद्युत बिल बकाया है, उन्हे भी मुफ्त बिजली की योजना में शामिल किया जाए। साथ ही उन किसानो का बकाया बिजली बिल प्रदेश सरकार द्वारा माफ किया जाए। आगे कहा कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सभी किसानो को मुफ्त बिजली योजना का लाभ मिले। सिर्फ चुनिंदा किसानो को ही मुफ्त बिजली योजना के लाभ देने से सरकार की किसानो को मुफ्त बिजली देने की योजना फलीभूत नही होगी और ऐसे किसानो का भारी नुकसान होगा जो गंभीर आर्थिक बदहाली के चलते निजी नलकूप का विद्युत बिल या तो जमा नहीं कर पाए या तो आंशिक रूप से ही जमा कर पाए हैं। अजय सोनी ने बताया कि जल्द ही सभी किसानो को मुफ्त बिजली योजना में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार को समर्थ किसान पार्टी की ओर से ज्ञापन भेजा जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र तिवारी, राजा सिंह यादव, मुन्ना पटेल, अश्विनी तिवारी, राजेश निर्मल आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना हाईवे पुलिस व ANTF आगरा यूनिट की संयुक्त कार्यवाही में 02 अभियुक्त गिरफ्तार ।*
मथुरा 5 अगस्त 26*थाना गोविन्दनगर पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” के तहत 01 अभियुक्त को अवैध गांजा के साथ किया गिरफ्तार।*
अयोध्या5अगस्त26*चार मासूमों की आंखों में आंसू देख कांप उठा दिल, पूर्व सांसद लल्लू सिंह पहुंचे पीड़ित परिवार के घर।