September 30, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*

पूर्णिया बिहार 29 सितंबर26 पूर्णिया में 28वें महागणपति महोत्सव का भव्य समापन, हांसदा युवा ग्रुप बना मटका फोड़ विजेता*

मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

पूर्णियां बिहार / गुलाबबाग मेला ग्राउंड में 13 दिनों से चल रहे 28वें महागणपति चतुर्थी महोत्सव का सोमवार को धूमधाम से समापन हो गया। समापन के मौके पर आकर्षक मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें हांसदा युवा ग्रुप ने बाजी मारी।
मटका फोड़ते ही पूरे पंडाल में गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंज उठे। विजेता टीम को महापौर विभा कुमारी ने 11 हजार रुपये नकद और भगवान गणेश की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इसके बाद देर रात गाजे-बाजे और भव्य झांकी के साथ बप्पा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

13 दिन तक भक्तिमय रहा गुलाबबाग

पिछले 13 दिनों से गुलाबबाग और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में रंगा रहा। शंख, घंटियों और गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा। महोत्सव के दौरान रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक अनुष्ठान और भक्ति जागरण का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मेले में दूर-दराज से आए दुकानदारों के कारण दिन-रात चहल-पहल बनी रही।

27 साल पहले सड़क किनारे से हुई थी शुरुआत

समापन समारोह को संबोधित करते हुए महापौर विभा कुमारी ने कहा कि गुलाबबाग में 27 साल पहले छोटे स्तर पर शुरू हुआ यह महोत्सव आज उत्तर बिहार के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक बन चुका है। उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में मेले को और भी भव्य और व्यापक बनाया जाएगा। उन्होंने सफल आयोजन के लिए मेला समिति, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों को बधाई दी।
महोत्सव के संयोजक जितेंद्र यादव ने बताया कि वर्ष 1999 में गुलाबबागवासियों ने सड़क किनारे एक छोटे से पंडाल से गणेश पूजा की शुरुआत की थी। लोगों के लगातार सहयोग से आज यह बिहार का चर्चित गणेश महोत्सव बन गया है। यह मेला अब पूर्णियावासियों की पहचान बन चुका है।
सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम
श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेला परिसर में महिला और पुरुष पुलिस बल के साथ समिति के 50 से अधिक कार्यकर्ता तैनात रहे। पूरे 13 दिनों तक प्रशासन और समिति ने सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती, जिसके कारण महोत्सव पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

Taza Khabar