मथुरा 30 जून 26* नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले 02 वाँछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा से बृजभूषण शर्मा की खबर यूपीआजतक
*मथुरा* थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा थाना वृन्दावन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 416/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 में वाँछित अभियुक्तगण 1. रिजवान पुत्र सलीम शाह निवासी मसानी तिराहा, वृन्दावन गेट थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष , 2. पंकज पुत्र चरण सिंह निवासी पन्ना पोखर, इण्डस्ट्रियल एरिया थाना हाइवे मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष को दिनांक 29.06.2026 को समय करीब 23.45 बजे कोसीकलां टोल के पास से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण-* दिनांक 27.06.2026 को मुकदमा वादी द्वारा थाना वृन्दावन पर तहरीर दी कि मेरी नाबालिग बालिका को अभियुक्तगण रिजवान व पंकज उपरोक्त बहला फुसलाकर घर से ले गये हैं । वादी की तहरीर के आधार पर थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 416/2026 धारा 137(2) बी0एन0एस0 बनाम रिजवान व पंकज के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । वादी की बालिका की बरामदगी करते हुये अभियुक्तगण रिजवान व पंकज को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई । पीडिता के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम, पता व उम्र-*
1.रिजवान पुत्र सलीम शाह निवासी मसानी तिराहा, वृन्दावन गेट थाना गोविन्दनगर मथुरा उम्र करीब 19 वर्ष ।
2.पंकज पुत्र चरण सिंह निवासी पन्ना पोखर, इण्डस्ट्रियल एरिया थाना हाइवे मथुरा उम्र करीब 21 वर्ष ।
*गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय-*
*स्थान-* कोसीकलां टोल के पास ।
*दिनांक-* 29.06.2026 व *समय-* 23:45 बजे ।
*अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास -*
मु0अ0सं0 416/26 धारा 137(2)/3(5) बी0एन0एस0 थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
*1.* प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*2.* म0उ0नि0 रितु यादव थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*3.* है0का0 1048 जिनेन्द्र कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*4.* है0का0 1017 रितेश कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*5.* कॉ0 2930 नितिन कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।
*6.* कॉ0 860 निर्मल कुमार थाना वृन्दावन जनपद मथुरा ।

More Stories
सतना16अगस्त26*डिग्री कॉलेज सतना के NCC कैडेट्स ने स्वतंत्रता दिवस परेड में लहराया परचम
आगरा16अगस्त26: आगरा में बीच चंबल नदी में खराब हुआ स्टीमर*
कानपुर नगर16अगस्त26*सावन के तीसरे सोमवार पर जागेश्वर महादेव मंदिर मैनावती रोड खेवरा नवाबगंज पर विशाल भंडारे का आयोजन