भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
————————–
भागलपुर30जून26*भागलपुर न्यायालय में दो पक्षों के विवादों का हुआ सुखद अंत l
——————————————-
भागआज 30 जून को भागलपुर न्यायालय में दो पक्षों का विवाद प्रथम पक्ष चांदनी देवी एवं द्वितीय पक्ष अनीता देवी कांड संख्या 114/26 एवं 116/26 जो भागलपुर बब्बर गंज थाना में दर्ज था उसका हुआ सुखद अंत l
गौरतलब है कि पिछले 26 जून को शरण राष्ट्रीय मानवाधिकार के हस्तक्षेप पश्चात दोनों पक्षों का समझौता नामा बना था और इन्होंने भविष्य में लड़ाई झगड़ा एवं FIR उठाने की बातें कही थी जिसे लेकर आज दोनों पक्ष न्यायालय में जज के समक्ष अपनी अपनी बातों को सकारात्मक रूप से रखकर केस मुकदमा वापस लेने की बात कही एवं दोनों पक्ष मिलजुल कर रहने की भी बात कही इसी बिंदु को देखते हुए जज ने दोनों पक्षों को बरी कर दिया एवं दोनों परिवार की लड़ाई का हुआ सुखद अंत संस्था के लीगल एडवाइजर एडवोकेट राजेश कुमार जायसवाल ने कहा यह मुकदमा का जो अंत हुआ है समाज के लिए सकारात्मक संदेश है कि सभी लोग मिलजुल कर रहे बेवजह लड़ाई झगड़ा नहीं करना चाहिए संयम रखना चाहिए और हर विवाद का अंत संवाद है संवाद से बड़ा-बड़ा कैस का हल हो सकता है वहीं संस्था के अध्यक्ष डॉ ईशान सिन्हा ने कहा यदि थाना बेहतर तरीके से FIR के पहले दोनों पक्षों से हर विवाद पर संवाद करें तो यह लड़ाई आगे नहीं बढ़ सकती है समझदारी हर जगह होनी चाहिए l
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
पूर्णिया30जून26*साइबर थाना की बड़ी कामयाबी, महिला को लौटाए ठगी के 30 हजार
मथुरा 30 जून 26* नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर ले जाने वाले 02 वाँछित अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार ।*
अबोहर पंजाब30जून26*श्री शिव मंदिर व्हाईट टैम्पल में हर रोज शाम को लगता है लंगर