October 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*

कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*

कौशाम्बी 4अक्टूबर 26**उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ*

*प्रांतीय महामंत्री ने पदाधिकारियों को दिलाई शपथ*

*कौशाम्बी।* उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ,जनपद शाखा कौशाम्बी की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को रविवार को कलेक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में शपथ दिलाई गई। प्रांतीय महामंत्री उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ महेन्द्र पाण्डेय द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई।

नवगठित कार्यकारिणी में राजीव रंजन को जिलाध्यक्ष,भानु प्रताप सिंह को जिला मंत्री,सदाशिव को संरक्षक,धारा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,सुनील यादव को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,कमलेश कुमार को कोषाध्यक्ष,अतुल कुमार त्रिपाठी को संगठन मंत्री,सुनील सिंह को संयुक्त मंत्री,चन्द्रपाल सिंह को सम्प्रेक्षक,राकेश कुमार मौर्य को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा राधा अग्रहरी को सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई इस अवसर पर तहसील स्तर के पदाधिकारियों ने भी शपथ ग्रहण की। इनमें शैलेन्द्र श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष मंझनपुर,अतुल तिवारी तहसील मंत्री मंझनपुर,सुरेश सिंह तहसील अध्यक्ष सिराथू,कमलेश कुमार तहसील मंत्री सिराथू,पवन कुमार श्रीवास्तव तहसील अध्यक्ष चायल तथा सुरेश कुमार तहसील मंत्री चायल शामिल रहे।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा संगठन की गरिमा एवं दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

Taza Khabar