मथुरा 3 अक्टूबर 26*दर्दनाक हादसा: होटल की निर्माणाधीन दीवार गिरी, एक मजदूर की मौत; दो मलबे में दबे
राहत व बचाव कार्य में जुटीं 2 जेसीबी और फायर ब्रिगेड की टीम
मृतक के परिजनों का फूटा गुस्सा, होटल का ताला तोड़ किया हंगामा
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, हादसे के कारणों की जांच शुरू
कु0 सोनम यूपीआजतक
मथुरा। शहर के मसानी लिंक रोड स्थित एक होटल परिसर में शनिवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण कार्य के दौरान अचानक एक ऊंची दीवार भरभराकर गिर पड़ी जिसकी चपेट में आकर काम कर रहे मजदूर दब गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय मौके पर कुल पांच मजदूर कार्य कर रहे थे जिनमें से दो मजदूर डर के मारे भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे से एक मजदूर का शव बाहर निकाला। मृतक की पहचान दिनेश पुत्र गिर्राज निवासी गांव खामिनी (गोवर्धन रोड) के रूप में हुई है।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। मलबे को हटाने और दबे हुए अन्य दो मजदूरों की तलाश के लिए दो जेसीबी मशीनें और फायर ब्रिगेड की टीम लगाई गई है। बचाव अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।
हादसे की खबर मिलते ही मृतक दिनेश के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा करते हुए होटल के मुख्य गेट का ताला तोड़ दिया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
More Stories
नई दिल्ली /लखनऊ 3 अक्टूबर 26*आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस की नई अध्यक्ष, इमरान मसूद बनाए गए कार्यकारी अध्यक्ष*
कानपुर नगर 3 अक्टूबर 26*बिल्हौर में PDA चौपाल: वोट बचाओ, देश बचाओ का गूंजा नारा
पूर्णिया बिहार 3 अक्टूबर26 *बनमनखी में SDM का बड़ा एक्शन: अवैध 2 दुकानें सील, मिठाइयों के सैंपल जब्त*