भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपीआजतक
भागलपुर3जुलाई26* एक अपराधकर्मी को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।
भागलपुर*वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार भागलपुर जिले में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने एवं मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर प्रभावी रोक लगाने हेतु “स्वस्थ युवा स्वस्थ भागलपुर” नामक विशेष महाअभियान प्रारंभ किया गया है। जिसके तहत अवैध शराब, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु हॉट-स्पॉट पर छापामारी की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक-02.07.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई की ललमटिया थानान्तर्गत ग्राम-मोहनपुर स्थित दुर्गा स्थान के पास खराब पानी टंकी के कमरा में कमलेश मंडल पिता-गंगा मंडल सा०-मोहनपुर थाना-ललमटिया जिला-भागलपुर के द्वारा अवैध मादक पदार्थ का संग्रह कर खरीद-बिक्री किया जा रहा है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में, नगर पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निगरानी में तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी नगर-02, भागलपुर एंव ललमटिया थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया संकल्प हमारा पृथा थानान्तर्गत ग्राम मोहनपुर स्थित उक्त गठित टीम के द्वारा ललमटिया थानान्तर्गत ग्राम-मोहनपुर स्थित दुर्गा स्थान के पास खराब पानी टंकी के कमरा पर विधिवत् छापामारी किया गया जहाँ पुलिस टीम की उपस्थिति का आभास होते ही उक्त अपराधकर्मी मौके से फरार हो गया। इसी क्रम में की तलाशी के दौरान घटनास्थल से 3.590 किलोग्राम गांजा, एक वेट मशीन बरामद किया गया। उक्त अभियुक्त कि गिरफ्तारी हेतु संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी करते हुए कमलेश मंडल पिता-गंगा मंडल सा०-मोहनपुर थाना-ललमटिया जिला-भागलपुर को CTS रोड से विधिवत् से गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगीः-01. गांजाः-3.590 किलोग्राम। 02. वेट मशीनः-01। गिरफ्तारीः-01. कमलेश मंडल पिता-गंगा मंडल सा०-मोहनपुर थाना-ललमटिया जिला-भागलपुर।छापामारी दलः- पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष विपीन कुमार ललमटिया थाना।पु०अ०नि० निभा कुमारी ललमटिया थाना।स०अ०नि० संजय कुमार पाठक ललमटिया थाना।सशस्त्र बल ललमटिया थाना।

More Stories
कानपुर नगर22अगस्त2026*बहाल किया गया या सिस्टमिक साठ गांठ हो गई*
कानपुर नगर22अगस्त26*नगर निगम में ‘फर्जी पत्नी’ बनकर 9 साल तक पेंशन का खेल, करीब 9 लाख की चपत!
देहरादून22अगस्त2026*दीपेन्द्र चौधरी बने उत्तराखंड सूचना आयोग के आयुक्त