भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर29अप्रैल26* किशोर पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला, ‘हाफ मर्डर’ की घटना से इलाके में दहशत
भागलपुर बिहार : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र में हुई हिंसक घटना अब ‘हाफ मर्डर’ के रूप में चर्चा में है। एक 17 वर्षीय किशोर का गला काटकर जान लेने की कोशिश की गई, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं पीड़ित परिवार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहा है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे उनका बेटा अपनी दुकान के पास खड़ा था। इसी दौरान कुछ लोग गाली-गलौज करते हुए हथियार लेकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक के गले पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों का कहना है कि यह सीधा ‘हाफ मर्डर’ यानी हत्या की कोशिश का मामला है। बताया जा रहा है कि जब परिवार के अन्य सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई और पत्थरबाजी हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में युवक को तुरंत भागलपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के अगले दिन 26 अप्रैल को पीड़ित परिवार ने नाथनगर थाना में लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया। उनका आरोप है कि आरोपियों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। वहीं इस मामले में नया मोड़ तब आया। जब विपक्षी ने भी 28 अप्रैल को थाना में अपना केस दर्ज कराया।घायल युवक के परिजनों का कहना है कि इतना गंभीर ‘हाफ मर्डर’ का मामला होने के बावजूद पुलिस उनकी शिकायत पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं कर रही है। उनका आरोप है कि नाथनगर थाना एकतरफा रवैया अपना रहा है, जिससे न्याय मिलने में बाधा आ रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, साक्ष्यों के आधार पर आगे की सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है, हालांकि पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम