कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम
कानपुर नगर*उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को 10 वर्ष और केंद्र में लगभग 13 वर्ष पूरे हो चुके हैं। लेकिन “सबका साथ, सबका विकास” का नारा आज धरातल पर पूरी तरह फर्जी साबित हो रहा है। हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है।
आज *पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम* ने बिल्हौर विधानसभा के चौबेपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत पचोर के मजरा भउआपुर का दौरा किया। यहां लंबे समय से मुख्य मार्ग की जर्जर हालत को लेकर आक्रोशित युवाओं से मुलाकात की। मौके पर पहुंचकर सड़क की स्थिति देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया।
लगातार हो रही बारिश के कारण पूरे मार्ग पर कीचड़, बड़े-बड़े गड्ढे और गंदा पानी भरा हुआ है। इस एकमात्र मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गुजरते हैं, जिन्हें आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि फिसलन और गड्ढों की वजह से यहां कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे दुखद बात यह है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी शासन-प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर *पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम* ने कहा:
“विकास का असली मतलब तभी है जब अंतिम छोर पर बसे गांव की सड़क भी पक्की और सुरक्षित हो। 10-13 साल के लंबे शासन के बाद भी अगर गांवों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही, तो इसका सीधा मतलब है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो चुकी है।”
उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस गंभीर समस्या को संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष तत्काल रखा जाएगा और सड़क निर्माण के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी।

More Stories
लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
नई दिल्ली11अगस्त26*आयुष्मान भारत के नियमों का उल्लंघन करने वाले 2359 अस्पतालों को लिस्ट से हटाया, 1200 अस्पताल निलंबित*