लखनऊ11अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1.30 बजे की बड़ी खबरें…
➡लखनऊ, नगर निगम में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारी-कर्मचारियों के बदले प्रभाग, जोन-8 से आशुतोष गुप्ता का जोन-4 तबादला, अजय यादव को जोन-3 से जोन-4 भेजा गया, मुनेश्वर सिंह यादव को जोन-3 भेजा गया, अर्चना शाही की जोन-3 कर विभाग में तैनाती, विजय शर्मा पर्यावरण अभियंता कार्यालय से संबद्ध, प्रवीण सिंह का जोन-4 से जोन-6 तबादला, नीलम सरल को जोन-4 से जोन-8 भेजा गया, उमा को म्युनिसिपल गर्ल्स इंटर कॉलेज भेजा, जबकि दिनेश गौतम को मुख्य विभाग में तैनाती, ओमकार राजभर जोन-1 कर विभाग से संबद्ध, अतिरिक्त रूप से जोन-1 कर विभाग से संबद्ध
➡लखनऊ, BSP अध्यक्ष मायावती की प्रेसवार्ता, छात्र और Gen-Z आंदोलन कर रहे- मायावती, रांची में छात्रों का प्रदर्शन चल रहा- मायावती, रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज हुआ- मायावती, कांग्रेस रांची प्रदर्शन पर नहीं बोल रही- माया, BJP ने छात्रों को समर्थन दिया है- मायावती, छात्रों की समस्या का समाधान हो- मायावती, छात्रों पर पार्टियां राजनीति कर रहीं- मायावती, हमने छात्रों को कभी निराश नहीं किया- माया, छात्रों का आंदोलन हाईजैक हो गया – मायावती, RSS आरक्षण को निष्प्रभावी बना रहा – मायावती, छात्रों को सतर्क, सावधान हो जाना चाहिए- माया
➡लखनऊ, UP में अग्निवीर भर्ती का शेड्यूल जारी, छह जिलों में होगी अग्निवीर भर्ती, मेरठ से शुरू होगी भर्ती रैलियों की श्रृंखला, अप्रैल 2027 तक चलेगी भर्ती अभियान, मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक भर्ती, बरेली में 14 सितंबर से 30 सितंबर तक, लखनऊ में 11-28 जनवरी 2027 तक, वाराणसी में 2-27 फरवरी 2027 तक, आगरा में 4-24 मार्च 2027 तक भर्ती, अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल तक
➡लखनऊ, रूफ टॉप सोलर लगवाने वालों को परेशानी, सोलर से बनी बिजली का समायोजन नहीं, नेट मीटर में दिखती नहीं सोलर से बनी बिजली, उपभोक्ताओं को सोलर का नहीं मिल रहा लाभ, पहले की तरह अधिक बिल जमा कर रहे लोग, शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं, उपभोक्ता संख्या 9691649998 ने की शिकायत
➡लखनऊ, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का बयान, विपक्ष पलायन नीति पर काम कर रहा – अनिल, जब सरकार जवाब देना चाह रही- अनिल, तो विपक्ष के नेता भाग रहे- अनिल राजभर, राहुल गांधी झारखंड नहीं जा रहे – राजभर, ‘जंतर-मंतर से बड़ा प्रदर्शन झारखंड में चल रहा’
➡दिल्ली, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, आकाश आनंद के अंकल कहने पर बोले, ये बहस का मुद्दा नहीं है- अखिलेश यादव, हमारे संबंध बहुतों से अच्छे रहे हैं- अखिलेश, मुकाबला उनसे जो दिल्ली-यूपी में बैठे- अखिलेश
➡दिल्ली, गुमशुदगी को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, गुमशुदा व्यक्ति चाहे बच्चा हो या बड़ा- सुप्रीम कोर्ट, पुलिस को तुरंत दर्ज करनी होगी FIR- सुप्रीम कोर्ट, सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत FIR दर्ज करे- SC, हर उम्र, लिंग के व्यक्ति के लिए निर्देश लागू- SC, ‘व्यक्ति’ शब्द का मतलब सिर्फ बच्चा नहीं है- SC, निर्देश की अनदेखी करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, राज्यों को अवमानना की कार्यवाही की चेतावनी दी
➡हमीरपुर, DM ऑफिस के बाहर स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, डीएम के पर्सनल दरवाजे से घुसने का प्रयास, भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने रोका, बच्चों को रोकने के लिए कलेक्ट्रेट में फोर्स, स्कूल तक जाने-आने के लिए रोड की मांग, जाने-आने के लिए पक्की सड़क बने- बच्चे, सदर कोतवाली के कलेक्ट्रेट परिसर में हंगामा
➡आगरा, आगरा के एक मामले में हाईकोर्ट का आदेश, पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी, बेटियों को अवैध हिरासत में रखने पर HC सख्त, 25 लाख रुपए मुआवजा देने का दिया आदेश, बालिग को पसंद का धर्म चुनने का अधिकार-HC, बालिग को जीवनसाथी चुनने का अधिकार- HC, बहनों ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था, जिसके बाद पिता ने घर में बंधक बना लिया, पिता और सरकार से 25 लाख वसूलें- HC, पुलिस ने अवैध हिरासत जारी रहने दिया – HC, जो राज्य की घोर निष्क्रियता दर्शाता है- हाईकोर्ट
➡झांसी, गुरसराय थाना में पुजारी की खुदकुशी का मामला, बच्ची से छेड़खानी के आरोप में पुलिस लाई थी, पुजारी के बेटे ने बच्ची के पिता, चाचा पर कराई FIR, पिता ने फूल तोड़ने पर डांटा, थप्पड़ मारा था- बेटा, थप्पड़ मारने को छेड़खानी का रूप दिया गया- बेटा, जमीन के विवाद में रंजिशन झूठी FIR कराई थी- बेटा
➡बाराबंकी, हिन्द इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज से जुड़ी खबर, हिन्द इंस्टीट्यूट में सामने आया वर्चस्व का विवाद, फाउंडर ट्रस्टी सरोजिनी वर्मा, उनके बेटे का आरोप, संस्थान के प्रबंधन से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए, ‘डॉ. ऋचा मिश्रा के कहने पर संस्थान का गेट बंद हुआ’, ‘गेट बंद कर ट्रस्टी, मैनेजमेंट के लोगों की गाड़ियां रोकीं’, आरोप है कि डॉक्टर ऋचा दूसरी ब्रांच की हैं चेयरपर्सन
➡अयोध्या, घूरीटीकर गांव पुलिस से मारपीट का मामला, मामले पर 8 नामजद, 4-5 अज्ञात पर केस दर्ज, गयासपुर चौकी के आरक्षी की तहरीर पर केस दर्ज, जमीन विवाद की जांच के लिए पहुंची थी पुलिस, पुलिस टीम को कमरे में बंधक बनाया गया था, बंधक बना कर गाली-गलौज, मारपीट की गई, तारुन थाना क्षेत्र का पूरा मामला
➡वाराणसी, व्यक्ति की मौत के बाद पत्नी, बेटे ने दी जान, होटल में जहर खाकर मां-बेटे ने किया सुसाइड, तीन दिन पहले महाराष्ट्र से आया था परिवार, विशाल मुखर्जी की BHU में मौत हो गई थी, तबियत खराब होने से भर्ती कराए गए थे विशाल, विशाल की मौत के सदमे में पत्नी-बेटे ने दी जान, महिला ने बेटे के साथ अपनी जिंदगी खत्म की, वाराणसी के लक्सा थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना
➡बदायूं, रामा हॉस्पिटल में होमगार्ड की मौत, इलाज के दौरान होमगार्ड की मौत, पथरी की समस्या पर भर्ती हुआ था, ऑपरेशन के बाद चल रहा था इलाज, अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, 10-12 दिनों में रामा में हुई तीसरी मौत, सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला
➡अयोध्या, कहासुनी के बाद पति ट्रेन के सामने कूदा, पत्नी से कहासुनी के बाद उठाया कदम, पति के दोनों पैर कटे, अस्पताल में भर्ती, पति की हालत गंभीर, लखनऊ हुआ रेफर, युवक जालौन का बताया जा रहा निवासी, शराब के नशे में ट्रेन के सामने कूदा युवक
➡संभल, सावन माह की शिवरात्रि आज, कांवड़ियों का उमड़ा जन सैलाब, शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़, शिवालयों पर हो रहा जलाभिषेक, सड़कों पर डीजे के साथ कांवड़िया, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात, प्रमुख शिव मंदिरों में पुलिस तैनात
➡फिरोजाबाद, शिकोहाबाद के ADO पंचायत से महिलाएं परेशान, रात में वीडियो कॉल करते हैं ADO साहब- महिला, स्वयं सहायता समूह की सखी DM ऑफिस पहुंचीं, डीएम से बोलीं- साहब हमें कार्य मुक्त कर दीजिए, ADO पंचायत निर्मल कुमार पर लगाया बड़ा आरोप, DM ने जांच कमेटी बनाई, 3 दिन में रिपोर्ट तलब
➡कानपुर, प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराई जा रही मजदूरी, प्रधानाध्यापिका स्कूल में करा रही बच्चों से मजदूरी, पढ़ने की बजाए बच्चों से रंगाई पुताई का काम, परमजीत कौर खड़े होकर करवा रहीं बच्चों से काम, प्रा.वि. में बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, चौबेपुर के पचोर गांव प्राथमिक विद्यालय का मामला
➡पीलीभीत, स्कूल की दीवार गिरने से दो दर्जन बच्चे दबे, दबकर मासूम बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल, दीवार खड़ी करके टीनशेड में चल रहा था स्कूल, टीन शेड में चलता मिला मान्यता प्राप्त स्कूल, कक्षा 1 से पांच तक मान्यता, 8वीं तक संचालन, बालक राम सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ हादसा, बीसलपुर के अमृता खास इलाके की बड़ी घटना
➡बरेली, DM ने NHAI अधिकारियों के साथ की बैठक, कावंड़ और बारिश के मद्देनजर की मीटिंग, हाईवे किनारे बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश
➡फ़िरोज़ाबाद, जमीनी विवाद में चले लाठी-डंडे, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, बीच सड़क पर चले लाठी-डंडे, कई घायल, थाना खैरगढ़ के गांव पृथ्वीपुर मठ का मामला
➡पीलीभीत, ससुराल से खर्चा न मिलने पर महिला का हंगामा, टावर पर चढ़कर महिला ने घंटों काटा बवाल, टावर पर चढ़कर ससुराल से खर्चा दिलाने की मांग, पति पर प्रेम प्रसंग के चलते खर्चा न देने का आरोप, बीसलपुर के गोपी टॉकीज के पास टावर पर चढ़ी
➡वाराणसी, अश्लील मैसेज भेजने पर केस दर्ज, युवती की तहरीर पर दर्ज हुआ केस, युवती का फोटो लगाकर भेजा अश्लील मैसेज, डीपी लगाकर भेजता था अश्लील मैसेज, बनाया था सोशल मीडिया पर अकाउंट, वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡मैनपुरी, दो पक्षों में विवाद, चले लाठी डंडे, दबंगों ने की फायरिंग मौके से फरार, 5 साल के मासूम के पैर में लगी गोली, घायल मासूम को जिला अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने दबंगों पर दर्ज किया मुकदमा, कोतवाली क्षेत्र के बड़ी नगरिया की घटना
➡बुलंदशहर, 42 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, सलेमपुर थाना क्षेत्र में खेत में मिला शव, सदरपुर निवासी नरेश कल से था लापता, सिर पर वार कर हत्या करने की आशंका
➡दिल्ली, संभल शाही जामा मस्जिद मामला, सर्वे मामले की सुनवाई SC में स्थगित, सुप्रीम कोर्ट में मामले में सुनवाई स्थगित, मस्जिद कमेटी ने याचिका दाखिल की थी, सर्वे को चुनौती देने वाली याचिका दायर की थी
➡रायबरेली, जिला अस्पताल की इमरजेंसी में नोटिस चस्पा, बाहरी व्यक्तियों के बैठने पर लगी रोक, फ़र्ज़ी तरीके से वीडियो बनाने पर भी रोक, बीते दिनों अस्पताल के कई वीडियो हुए थे वायरल, बाहर की दवाएं समेत झड़प के वीडियो हुए थे वायरल, सीएमएस डॉ प्रदीप कुमार के निर्देश पर नोटिस चस्पा
➡रायबरेली, सेना के जवान का संदिग्ध हालत में मिला शव, रेलवे स्टेशन के पास मिला 22 वर्षीय ध्रुव का शव, हरियाणा का रहने वाला बताया जा रहा मृतक जवान, मौत के कारणों की जांच पड़ताल में जुटी जीआरपी, मिलएरिया थाना के रूपामऊ स्टेशन के पास की घटना
—————————–

More Stories
राँची11अगस्त26*13 साल में 12 परीक्षा पास करनेवाला TDPL मैनेजर, अभय तिवारी की गिरफ्तारी से JPSC घोटाले के सिंडिकेट का खुला राज*
रायगड11अगस्त2026*मुंबई-गोवा महामार्गाच्या रखडलेल्या कामावर मनसे आक्रमक; खारपाडा टोलनाका बंद करण्याची मागणी
कानपुर नगर11अगस्त26*भाजपा सबका साथ, सबका विकास” सिर्फ नारा रह गया, जमीनी हकीकत बदहाल: रचना सिंह गौतम