*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 21 मई 26*रसलपुर थाना अंतर्गत दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने वाले अभियुक्त को एक देशी कट्टा तथा दो खोखा के साथ किया गया गिरफ्तार*

वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशानुसार अवैध शराब, आर्म्स, मादक पदार्थ आदि की बरामदगी हेतु सघन गश्ती एवं चोरी/छिनतई के हॉट स्पॉट पर छापामारी की जा रही है।इसी क्रम में गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि दिनांक-19.05.2026 को रसलपुर थाना अंतर्गत सा०-सैतपुरा कुलकूलिया में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में फायरिंग करने की घटना घटित होने की सुचना प्राप्त हुई। उक्त सुचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक, नगर भागलपुर तथा अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी कहलगाँव-01 के निगरानी में थानाध्यक्ष रसलपुर के द्वारा सशस्त्र बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण करने हेतु भेजा गया। उक्त गठित टीम के द्वारा मानवीय तथा तकनिकी सूचना के आधार पर इस कांड के अभियुक्त बिछाति मंडल पे०-स्व० जीवन मंडल सा०-सैतपुर थाना-रसलपुर जिला-भागलपुर के घर पर छापामारी किया गया जहाँ तलाशी के क्रम में इनके घर से एक देशी कट्टा तथा दो खोखा तथा अन्य सामान बरामद करते हुए विधिवत् गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में आवश्यक पुछ-ताछ करते हुए सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।बरामदगीः-01. देशी कट्टा:-01। 02. खोखाः-02। 03. डिजिटल वेट मशीनः-01। 04. मोबाइल:-01। 05. नगदः-9090। गिरफ्तारीः-01. बिछाति मंडल पे०-स्व० जीवन मंडल सा०-सैतपुर थाना-रसलपुर जिला-भागलपुर । छापामारी दलः-पु०अ०नि० सह-थानाध्यक्ष अजीत कुमार रसलपुर थाना भागलपुर।.पु०अ०नि० रविन्द्र कुमार रसलपुर थाना भागलपुर।सशस्त्र बल रसलपुर थाना भागलपुर।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*
पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*