पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज तकन्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जांच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल
पूर्णिया, बिहार में अपराध नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने 25 अगस्त को जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के आदेश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य चौक-चौराहों, राष्ट्रीय राजमार्गों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की गहन जांच की गई।
पुलिस टीमों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, नंबर प्लेट, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अपराध नियंत्रण, फरार अपराधियों की धरपकड़ और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा।
पूर्णिया से मो0 इरफान क़ामिल, यूपीआजतक।
More Stories
हल्द्वानी9अक्टूबर2026* ग्राफ़िक एरा हल्द्वानी में दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार का हुआ सफल समापन
महोबा 9 अक्टूबर 26*दबंग पड़ोसी ने घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर
हरिद्वार 9 अक्टूबर 26*व्यापार आयोग की ट्रस्टी संगीता बंसल से खास बातचीत: नाम के पीछे की सोच और समाज सेवा का संकल्प