लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर लखनऊ पुलिस अलर्ट, 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती
लखनऊ से विष्णु गुप्ता, यूपीआजतक
लखनऊ में बारावफात-2026 को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद कर दी है। 26 अगस्त को निकलने वाले जुलूस-ए-मदहे सहाबा को लेकर लखनऊ पुलिस ने व्यापक सुरक्षा और यातायात व्यवस्था तैयार की है।
जुलूस सुबह 10 बजे अमीनाबाद स्थित झंडेवाला पार्क से शुरू होगा और करीब 6 किलोमीटर का सफर तय करते हुए शाम 4 बजे ऐशबाग ईदगाह पहुंचेगा। जुलूस में करीब 80 से 90 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत पश्चिमी जोन को 5 जोन और 23 सेक्टरों में बांटा गया है। सुरक्षा में 57 राजपत्रित अधिकारियों समेत कुल 2989 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
इसके अलावा 11 कंपनी पीएसी, आरआरएफ, एटीएस टीम, क्यूआरटी, महिला क्यूआरटी, ड्रोन टीम और घुड़सवार पुलिस भी तैनात रहेगी।
महत्वपूर्ण स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिए निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग होगी, जबकि जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन भी लागू किया जाएगा।
लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
लखनऊ से विष्णु गुप्ता, यूपीआजतक।
वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe जरूर करें।
Hashtags:
#Barawafat2026 #Lucknow #LucknowPolice #Barawafat #Juloos #LucknowNews #UPNews #UPAajTak #VishnuGupta #BreakingNews #LatestNews #LucknowTraffic

More Stories
लखनऊ25अगस्त26*योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी
नई दिल्ली25अगस्त26● सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*