*भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता यूपी आजतक*
*भागलपुर बिहार 21 मई 26*भागलपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ की दिनांक-20.05.2026 की देर रात्रि से नाथनगर थाना अंतर्गत सा०- लालु चौक से पाँच लड़कियाँ गुमशुदा हो गई है*
इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उक्त लड़कियों की बरामदगी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक, भागलपुर के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक नगर, भागलपुर के निगरानी में छः (06) विशेष टीम का गठन किया गया जिसमें पुलिस उपाधीक्षक नगर-01, पुलिस उपाधीक्षक नगर-02, पुलिस उपाधीक्षक साइबर के नेतृत्व में छः टीम का गठन किया गया जिसमें विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष, कोतवाली थानाध्यक्ष, नाथनगर थानाध्यक्ष, मधुसुदनपुर थानाध्यक्ष, मोजाहिदपुर थानाध्यक्ष, तथा हबीबपुर थानाध्यक्ष शामिल थे।
उपरोक्त टीम के द्वारा भागलपुर के विभिन्न जगहों पर जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, ICCC, अन्य प्रमुख बाजार और गायब हुई लड़कियों के स्थानीय बाजार आदि क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज तथा लोकेशन के साथ तकनीकी शाखा की टीम के द्वारा लगातार संदिग्ध नंबरों की ट्रैकिंग की जा रही थी।
इसी क्रम में उक्त टीम को संध्या लगभग 4:00 बजे प्राप्त सूचना के आधार पर पटना रेलवे स्टेशन पर एक नंबर के माध्यम से लड़कियों को ट्रैक किया गया जिसके बाद पटना जीआरपी की मदद से सभी पांचों लड़कियों को बरामद कर लिया गया है। उक्त कांड में भागलपुर पुलिस की त्वरित सक्रियता और कार्यवाही से सभी पांचों लड़कियों को 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया गया।
उक्त सभी पाँचों लड़कियों को भागलपुर पुलिस के द्वारा सकुशल वापस लाने के लिए पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर एवं केस के अनुसंधानकर्ता के द्वारा पटना के लिए प्रस्थान किया गया है और उनके परिजनों को समुचित प्रक्रिया संपन्न करने के उपरांत सुपुर्द किया जाएगा इसके अतिरिक्त अन्य बिन्दुओं पर जाँच / अनुसंधान किया जा रहा है।

More Stories
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त 26 *विधायक विजय खेमका का पुष्पगुच्छ से स्वागत, संत रविदास कलश की हुई पूजा*
पूर्णिया बिहार25अगस्त26 *डीएम ने लिया सहयोग शिविरों का जायजा, अंबेडकर छात्रावास में सुनी छात्रों की बात*
पूर्णिया बिहार 25 अगस्त26 *पूर्णिया में पुलिस का सघन वाहन जाँच अभियान, संदिग्धों पर कसी नकेल*