भागलपुर बिहार से शैलेन्द्र कुमार गुप्ता
भागलपुर 16 अप्रैल 26*17 अप्रैल से होने वाली जनगणना को लेकर हुई बैठक*
भागलपुर : 16 अप्रैल 2026, भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला पदाधिकारी, भागलपुर डॉ० नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 17 अप्रैल 2026 से चलने वाली जनगणना को लेकर जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि बिहार राज्य में दिनांक 17 अप्रैल 2026 से मकानों के सूचीकरण एवं गणना का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह संपूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संचालित होगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता एवं सुगमता सुनिश्चित किया जा सके।
17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस दौरान नागरिक स्व गणना पोर्टल (http://se.census.gov.in) पर जाकर अपना राज्य सलेक्ट करेंगे और कैपचा से वेरीफाई करेंगे। इसके बाद एक विवरण आयेगा सारा विवरण पढ़ लेने के बाद अपने मकान एवं परिवार से संबंधित विवरण दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया में परिवार का मुखिया अपने घर एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी स्वयं भर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले पोर्टल खोलकर अपना नाम एवं मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद अपनी भाषा चुनेंगे ,फिर OTP से सत्यापन होगा । इसके पश्चात अपना जिला और नजदिकी स्थान हाईलटर से चिह्नित करेंगे, फिर 33 प्रकार के प्रश्न प्रदर्शित होंगे। इन प्रश्नों के उत्तर विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेंगे, जिनमें से सही विकल्प का चयन करना है।
विवरणी को जब तक अंतिम रूप से “सबमिट” नहीं किया जाता है, तब तक दर्ज की गई जानकारी में आवश्यक सुधार किया जा सकेगा। एक बार जानकारी सबमिट करने के बाद एक यूनिक आईडी (ID) जनरेट होगा। इस आईडी को सुरक्षित रखना अनिवार्य होगा, जिसे नागरिक स्क्रीनशॉट / लिखकर या अन्य माध्यम से सुरक्षित रख सकते हैं।
2 मई 2026 से जब प्रगणक आपके घर पहुंचेंगे तब इसी आईडी से पुनः उस विवरण को खोलकर वे यथासंभव उस डाटा में सुधार कर सकेंगे और डाटा को फाइनल सबमिट कर देंगे।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी सरकारी पदाधिकारी कर्मियों को सर्वप्रथम 17 एवं 18 अप्रैल को अपना अपना सेल्फ एन्यूमरेशन (स्व गणना) कर लेने का निर्देश दिया गया है।
त्वरित गति से गणना करने हेतु उन्होंने सभी विभाग के कार्यालय प्रधान को अपने-अपने कर्मियों और पदाधिकारी को सर्वप्रथम अपना डाटा पोर्टल पर अपलोड करवा देने का निर्देश दिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीएम, डीपीओ आईसीडीएस, डीपीएम हेल्थ, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, ग्रामीण विकास अभिकरण सहित सभी विभागों को अपने-अपने कर्मियों को लगाकर इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को अपने सभी पंचायत के मुखिया एवं अन्य सभी जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर सबसे पहले उनसे पोर्टल पर अपना डाटा अपलोड करवाने तथा उनके माध्यम से आम जनों का डाटा अपलोड करवाने हेतु सहयोग लेने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था श्री राकेश रंजन, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन श्री कुंदन कुमार,संयुक्त निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री लखीराम मुर्मू एवं अन्य पदाधिकारी गण तथा प्रखंडों से प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी ऑनलाइन उपस्थित थे।

More Stories
वाराणसी23जून26*अलीगंज स्थित एक कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग जाने से 15 छात्रों की हुई मौत से काशी में शोक
पूर्णिया बिहार प्राइस जून 26 _पूर्णिया में प्रशिक्षु सिपाहियों की दीक्षांत परेड संपन्न_
पूर्णिया बिहार 23 जून26 _सिपाही भर्ती परीक्षा कल, प्रशासन अलर्ट_