भरथना इटावा 19 नवंबर*
धान की आवक बढ़ने से प्रमुख मार्ग पर जाम लगा,करीब दो घंटे की कवायद के बाद अवागमन सुचारू होने से राहत की सांस ली।
नगर क्षेत्र अंतर्गत स्थित कृष्ण उत्पादन मंडी समिति में इन दिनों धान की आवाजाही बढ़ने से मंडी समिति मार्ग सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की समस्या बनी हुई है,इसी के चलते बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे आसपास ग्रामीण क्षेत्र से धान लाद कर आने वाले ट्रैक्टर आदि वाहनों की संख्या इतनी बढ़ गई कि मंडी समिति मार्ग सहित भरथना-विधूना प्रमुख मार्ग पर मंडी मोड़ से लेकर आसपास कई भारी-हल्के वाहन जाम में फंस गए,जिसमे कुछ स्कूल बस भी फंसी रही है,आढ़े-तिरछे ढंग से फंसे वाहनों को निकालने की कवायद के देर बाद धीरे धीरे वाहन निकाले गए,जाम में फंसे कई वाहन चालकों ने डेढ़-दो घंटे बाद जाम से निकलने पर राहत की सांस ली।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
लखनऊ13जून26*लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को होगा
लखनऊ13जून26**30 वर्षीय युवक मोहतशीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज,*
कानपुर नगर13जून26*रामनगर गांव के पास नहर और बंबा के बीच मानक विहीन उठाई जा रही मिट्टी ,