पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 सबका सम्मान-जीवन आसान: DM ने सुनी जनता की पुकार*
मोहम्मद इरफान कामिल यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार
*पूर्णियां बिहार :* आमजनों की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान को लेकर जिला प्रशासन पूर्णिया पूरी तरह सजग है। इसी क्रम में सोमवार को समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में सेवा-संवाद-समाधान अनुश्रवण प्रणाली’ के तहत सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने की। जिले के विभिन्न प्रखंडों और दूर-दराज की पंचायतों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
*1. 35 आवेदनों पर DM का तुरंत एक्शन*
जनता दरबार में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें रखीं। इनमें भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, राशन कार्ड, वृद्धा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल योजना और आपूर्ति विभाग से जुड़ी समस्याएं प्रमुख थीं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदन को बारी-बारी से गंभीरता पूर्वक सुना और संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी फरियादी को बार-बार कार्यालय का चक्कर न लगाना पड़े।
*2. पंचायत स्तर तक हुई जनसुनवाई*
जिला मुख्यालय के साथ-साथ जिले के सभी अनुमंडल, प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान भी किया और शेष मामलों में त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में काफी खुशी देखी गई, क्योंकि अब उन्हें अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए जिला मुख्यालय नहीं आना पड़ रहा है।
*3. हर सोमवार और शुक्रवार को लगेगा जनता दरबार*
जिला प्रशासन ने जानकारी दी है कि यह ‘सेवा-संवाद-समाधान’ कार्यक्रम प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर पंचायत स्तर तक नियमित रूप से आयोजित किया जाता रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रशासन और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकार की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचे और ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ का नारा धरातल पर साकार हो।
More Stories
उन्नाव 28 सितम्बर 26*शिव महापुराण कथा की व्यवस्थाओं लिए हुई बैठक
पूर्णिया बिहार 28 सितंबर 26 *पूर्णिया पहुंचे IG राजेश कुमार, जिला पुलिस की कार्यशैली की खुली पोल
लखनऊ 28 सितम्बर 26*विहिप एवं बजरंगदल कार्यकताओं ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव, सौंपा ज्ञापन*