भरथना इटावा 19 नवंबर*
भाजपा सभासदों में लखनऊ पहुचकर नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता से पालिका क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य व भ्रष्टाचार की जांच कराने को गुहार लगाई।
लखनऊ स्थित बापू भवन स्थित नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता के कार्यालय में भरथना नगर पालिका परिषद के सभासद गुरुनारायन कठेरिया,मनोज गुप्ता मुन्नी,अंशू वर्मा व सभासद प्रतिनिधि नानू बाबा ने भेंटकर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आबादी के सापेक्ष मौजूद दो पानी की टंकियां अपर्याप्त है इसलिए नगर में पेयजलापूर्ति और सुदृढ सुचारू बनाने के लिए चार पानी की टंकियों के निर्माण व सड़क निर्माण आदि विकास कार्य कराए जाने को लेकर मांग पत्र दिए,साथ ही पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बिंदुवार जांच कराए जाने की मांग की।
नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता से मुलाकात के बाद भाजपा सभासदों ने बताया कि नगर विकास राज्यमंत्री द्वारा नगर क्षेत्र अंतर्गत विकास कार्य कराए जाने व भ्रष्टाचार की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया गया है।
फ़ोटो
भरथना से -अमित गुप्ता की रिपोर्ट यूपी आज तक न्यूज़

More Stories
नई दिल्ली13जून26*एआईसीसी में अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का 1वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं
गाजियाबाद13जून26*50 हजार का इनामी अपहरण-हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
कानपुर नगर13जून26*कानपुर में दबंगों का आतंक! पार्क में चली गोली, फटे बम