बाराबंकी31जुलाई*पूर्व मंत्री गोप ने अखिल भारतीय कवि सम्मेलन दीप प्रज्ज्वलित कर किया उदघाटन*
मेराज अहमद
आज दिनांक 30 जुलाई 2022 की पूर्व संध्या को जनपद बाराबंकी के अन्तर्गत शहर के नगर पालिका परिषद हाल में दैनिक जागरण परिवार द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया।
इस कवि सम्मेलन का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के हरदिल अजीज नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार सिंह गोप और दैनिक जागरण परिवार के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और द्वीप प्रवज्जलित कर किया गया। प्रोफ़ेसर वसीम बरेलवी की अध्यक्षता और डा सुरेश अवस्थी के कुशल संचालन में कवियों ने अपने पाठ और मधुर कविताओं से श्रोताओं ने जी भर कर आनंद लिया। कायवित्री भुवन मोहनी के द्वारा सरस्वती वन्दना पाठ से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ।
इस कवि सम्मेलन में मशहूर गीतकार डा विष्णु सक्सेना, हास्य कवि दमदार बनारसी, आशीष अनल,विकास बौखल, शिवकांत मिश्रा विद्रोही, की रचनाओं ने श्रोताओं का मन मोह लिया। इससे पहले पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप,और सांसद उपेंद्र रावत,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, तथा दैनिक जागरण परिवार ने कवियों को माल्यार्पण और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर मौजूद लोगों में दैनिक जागरण परिवार से कपिल सर,सांझी विरासत के परवेज अहमद,सरदार हरपाल सिंह,दैनिक जागरण ब्यूरो चीफ आनन्द त्रिपाठी,सैय्यद मोहम्मद हारिस,राजेश अरोड़ा बब्बू, अशोक सिंह,सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, विद्यान तिवारी, डा नित्यानंद,विजय प्रताप सिंह अब्दुल वली,मोहम्मद वसीम, रविनन खजांची,आदि सैकड़ों श्रोता उपस्थित रहे।
More Stories
पूर्णिया बिहार 22 सितंबर26 *पूर्णिया में पुलिस को बड़ी सफलता – बनमनखी लूटकांड का 24 घंटे में उद्भेदन,
मथुरा 22सितम्बर 26*अग्रसेन जयंती शोभायात्रा के लिए 18 राजकुमारों का चयन,101 आवेदनों में से लकी ड्रा के जरिए हुआ चयन,
सुल्तानपुर 22 सितंबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुल्तानपुर की कुछ महत्वपूर्ण खबरें