बाराबंकी15मार्च24*किसान न्याय गारण्टी अन्नदाता परिवारों में खुशहाली लाने के साथ बदलेगी उनकी तकदीर : पी एल पुनिया
– सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ और कृषि उत्पाद होंगे जीएसटी मुक्त
बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की किसान न्याय गारण्टी देश के अन्नदाता के परिवार में खुशहाली लाने के साथ उसकी तकदीर बदलने काम करेगी। इस गारण्टी से देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ यानी किसान मजबूत होगा। इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने पर किसानों का कर्जा माफ होगा और कृषि उत्पाद जीएसटी मुक्त होंगे। आन्दोलित अन्नदाता की एमएसपी की मांग भी इण्डिया गठबन्धन की सरकार पूरी करेगी।यह बात पूर्व सांसद डॉ0 पीएल पुनिया ने शुक्रवार को अपने ओबरी आवास पर चुनाव तैयारी बैठक में उपस्थित कांग्रेसजनों को सम्बोधित करते हुए कही। बोले, कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश के किसान, नौजवान, महिलाओं, मध्यमवर्गीय व्यापारियों और श्रमिकों के हित की लड़ाई लड़ी हैं और उनके लिये लाभकारी योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतारा हैं। आज हमारे नेता राहुल गांधी इन्ही सबकी बदहाल हालत लाचारी को लेकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हैं। इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनने पर हर गरीब, मजलूम की आवाज बनकर किसान, नौजवान, महिलाओं, श्रमिको के आंखो के आंसू पोछने का काम इण्डिया गठबन्धन की सरकार करेगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बाद देश में जब इण्डिया गठबन्धन की सरकार बनेगी तो सर्वप्रथम देश में किसान न्याय गारण्टी लागू होगी। तब देश के अन्नदाता को एमएसपी कानून बना कर एमएसपी दिया जाएगा। किसानों का गारण्टी के साथ कर्जा माफ करने के लिये कर्जमाफी आयोग का गठन किया जाएगा। अन्नदाता की फसल की आयात और निर्यात की नीति किसानों से बात-चीत के बाद बनेगी। नई फसल बीमा योजना लायी जायेंगी, किसान के उत्पाद को जीएसटी से मुक्त रखा जायेगा।
More Stories
लखनऊ 20 सितंबर 26*फर्जी पुलिस आईडी दिखाकर स्कॉर्पियो से कारोबारी का अपहरण
मुजफ्फरनगर, 20 सितंबर 2026*महर्षि कालू बाबा जी का जन्मोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया
सहारनपुर, 20 सितंबर 2026 पत्रकार से कथित बदसलूकी पर भड़का ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन