बाराबंकी14अप्रैल24*सुमली नदी में 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, शिनाख्त में जुटी पुलिस
रामनगर-बाराबंकी। थाना क्षेत्र की सुमली नदी में 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नदी से बाहर निकालकर उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ न लगने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहां 72 घंटे के लिए शव को पहचान हेतु रखा जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मल्लापुर के पास सुमली नदी में रविवार की दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव नदी में बरामद हुआ। जिसे दृश्य देखकर ग्रामीणों में हंगामा मच गया और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की जामा तलाशी की और उसकी पहचान करने का प्रयास किया लेकिन घंटो चली शिनाख्त की प्रक्रिया में कुछ भी पता ना चल सका। जिससे पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।पुलिस के मुताबिक मृतक ने नीली शर्ट व काली पैंट पहन रखी है। साथ ही उसके गले में सफेद रंग का गमछा पड़ा हुआ है।

More Stories
अयोध्या28अप्रैल26*डीएम का सख्त रुख, गैस एजेंसियो के लिए अब केवल 7 दिन का बैकलॉक..
हल्द्वानी28अप्रैल26*अम्बेडकर पार्क में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना*
नैनीताल28 अप्रैल26*महिला आरक्षण कानून को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का हमला।