वाराणसी14अप्रैल24*भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कोनिया में लगा युवा चौपाल।
वाराणसी से बबलू चौरसिया की रिपोर्ट यूपीआजतक
वाराणसी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा काशी विश्वनाथ मंडल द्वारा रविवार को कोनिया वार्ड में युवा मोर्चा अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में युवा चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के क्षेत्रीय मंत्री संदीप केसरी सोनू ने काशी के सांसद और देश के अभूतपूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में काशी व देश में किए जा रहे विकास कार्यों को बताया उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के द्वारा दिए गए दो नारे “एक बार फिर भाजपा सरकार” तथा “अबकी बार 400 के पार” नारे को युवा साथी साकार करेंगे। युवा चौपाल में प्रधानमंत्री जी को काशी से 10 लाख मतों से विजय बनाने का संकल्प लिया युवा चौपाल में प्रहलाद घाट वार्ड के पार्षद लकी भारद्वाज ने आदरणीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में क्षेत्र के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी जी के द्वारा किए गए कोनिया में विकास कार्यों का जिक्र किया।
महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ के अनुसार इस दौरान मुख्य रूप से युवा मोर्चा महानगर मंत्री श्रीपति मिश्रा,मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता,गोलू सेठ,बबलू सेठ, शुभम मौर्य, संजय सिंह, विकास यादव सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
नई दिल्ली १९ अप्रैल २६*सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता का उदय: भुवनेश्वर से उठती तकनीकी क्रांति की नई लहर
बाँदा 19अप्रैल26*कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सूचना के 06 घण्टे के भीतर मकान में चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
बांदा19अप्रैल26*अवैध पिस्टल के साथ भ्रमण कर रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार मद ।*