बाराबंकी14अप्रैल24*संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम
जैदपुर-बाराबंकी। थाना जैदपुर अंतर्गत रविवार सुबह चार बच्चों का पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से शव लटकता मिला।जिसकी जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक थाना व जैदपुर कस्बा के मोहल्ला झलरवा निवासी कुलदीप कुमार पुत्र उदयराज का संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह सफदरगंज मार्ग स्थित निजी मैरिज हाल के पीछे बने एक बांस के पाड़ से रस्सी के सहारे लटका बरामद हुआ। परिजनों को सुबह जानकारी होने पर पूरे गांव में मातम छा गया। वहीं सूचना पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अब पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जिसमें अभी फांसी लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं इस संबंध में कस्बा इंचार्ज अनिल पाण्डेय ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर उचित कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
गोरखपुर24जुलाई26*मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : सीएम योगी*
लखनऊ24जुलाई26*गोल मार्केट में पार्किंग की जगह समाप्त किये जाने के विरोध में व्यापारियों ने महापौर को ज्ञापन सौंपा
बनारस24जुलाई26*सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: 1.70 लाख रुपये की रिश्वत लेते रेलवे के सीनियर डीएमएम रंगे हाथ गिरफ्तार,*