बांदा 2नवंबर 26*मेडिकल कॉलेज परिसर में मृत नवजात को कुत्तों ने नोचा, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट।
बांदा *-अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां एक मृत नवजात शिशु को कुत्ता उठाकर ले गया और उसे नोचने लगा। घटना के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा इंतजामों और आवारा कुत्तों की मौजूदगी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
बांदा स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में बड़ोखर निवासी दिनेश प्रजापति की पत्नी गुड़िया को प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था। रात करीब 11:30 बजे महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। रात करीब 12:30 बजे नवजात को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद पिता परिसर में ही बैठा रहा। रात करीब ढाई से साढ़े तीन बजे के बीच उसकी आंख लग गई। इसी दौरान एक कुत्ता नवजात को उठाकर ले गया और उसे नोचने लगा।
परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
नवजात के पिता दिनेश प्रजापति ने घटना के लिए सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना है कि अस्पताल परिसर में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए। घटना ने अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।
प्राचार्य ने दिया कार्यवाही का भरोसा
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील कौशल ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं आई थी। उन्होंने कहा कि कॉलेज परिसर में सुरक्षा के लिए गार्ड और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा स्टाफ को मरीजों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने के निर्देश दिए जाते हैं। यदि मामले में किसी की लापरवाही सामने आती है तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
More Stories
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26*थाना प्रभारी विनोद कुमार की अगुवाई में मिर्जापुर पुलिस का शानदार खुलासा,
सहारनपुर 2 अक्टूबर 26🚔अली बैक के मालिक जावेद को पुलिस का संरक्षण?
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!