*बांदा ब्रेकिंग न्यूज़:
बांदा 2 नवंबर 26*शहर कोतवाली क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, एक दुकान से अवैध शराब-बियर बरामद*।
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा।* शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मव ई बुजुर्ग गांव में आबकारी विभाग की टीम ने अवैध दुकानों में बेची जा रही शराब पर छापा मारा।
छापेमारी के दौरान मौके पर एक दुकान पर अवैध शराब, बियर इत्यादि मिली, जिसे आबकारी विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। वहीं 2 दुकानों पर कुछ नहीं मिल पाया।
बताया जा रहा है कि परचून की दुकानों की आड़ में दलित बस्ती के बीच में अवैध शराब बिक्री व बियर, अंग्रेजी शराब आदि का कारोबार कुछ शराब के बड़े-बड़े ठेकेदारों की मिलीभगत से कराया जा रहा था।
आबकारी विभाग की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
More Stories
बांदा 2 नवम्बर 26*ओमप्रकाश राजभर का बड़ा सियासी हमला, अखिलेश यादव से पूछा PDA का मतलब!
बांदा 2 नवंबर 26*जमालपुर में सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई रोक की गुहार*
बांदा 2 नवंबर26*थाना चिल्ला पुलिस द्वारा मंदिरों के घंटे चोरी करने वाले अभियुक्त को सूचना के 12 घण्टे के भीतर किया गया गिरफ्तार ।