बांदा 15 जुलाई 26*रोड नहीं तो स्कूल नहीं”: सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन*
यूपीआजतक बांदा से ब्यूरो सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा*– जनपद बांदा के अंतर्गत भूरा यादव का पुरवा (अतर्रा क्षेत्र) के ग्रामीणों ने वर्षों से खराब पड़े कच्चे रास्ते को लेकर जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के साथ स्कूली बच्चे भी हाथों में “सड़क नहीं तो स्कूल नहीं” लिखी तख्तियां लेकर पहुंचे और सड़क निर्माण की मांग उठाई।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में बताया कि अतर्रा केन-कैनाल ऑफिस से नहर पटरी स्थित भूरा यादव का पुरवा तक लगभग 1 किलोमीटर का कच्चा मार्ग है। बरसात के दिनों में यह रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाता है, जिससे लोगों का निकलना मुश्किल हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है, जो खराब सड़क के कारण समय पर विद्यालय नहीं पहुंच पाते।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस कच्चे मार्ग पर जल्द से जल्द गिट्टी, मोरम डालकर सड़क को चलने योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
नारा:
“रोड नहीं तो स्कूल नहीं” – इसी मांग के साथ ग्रामीणों ने प्रशासन से बच्चों के भविष्य को देखते हुए तत्काल सड़क निर्माण कराने की अपील की।

More Stories
पूर्णिया बिहार 15 जुलाई 26 वित्तरहित शिक्षा नीति रद्द करने की मांग को लेकर कांग्रेस सेवा दल का पूर्णिया में महाधरना*
बाँदा15जुलाई26*75 दिनों की अविरल जल सेवा का वर्षा काल विश्राम, सेवा का संकल्प रहेगा निरंतर*
बांदा 15 जुलाई 26*75 दिनों की अविरल जल सेवा का वर्षा काल विश्राम, सेवा का संकल्प रहेगा निरंतर*