तिंदवारी पुलिस ने दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए,चोर को पकड़कर जेल भेजा
तिंदवारी।तिंदवारी पुलिस ने बीती 29 सितंबर को हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुरानी तिंदवारी निवासी अजय कुशवाहा पुत्र चुन्नीलाल के पास से चोरी किये गए तीन मोबाइल उसके चार्जर व टाटा स्काई रिसीवर बरामद करते हुए गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।बता दे कि कस्बे में 29 सितंबर की रात विकास नगर निवासी श्याम बहादुर पुत्र बाबुलाल के दुकान की टिन शेड को काट कर तीन एंड्रॉयड मोबाइल व उनके चार्जर व टाटा स्काई रिसीवर आदि चोरी हो गए थे। श्याम बहादुर की तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 338 में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
यूपी आजतक बांदा ब्यूरो मदन गुप्ता की रिपोर्ट

More Stories
भागलपुर24जुलाई26*नीट पेपर लीक के विरोध में भागलपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग*
नई दिल्ली24जुलाई26*पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार देर रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है।
नई दिल्ली24जुलाई26*छात्रों के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार के 6 बड़े कदम, कल से आज तक हुए अहम फैसले