बाँदा31अक्टूबर25*सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित हुआ प्रतिमा अनावरण समारोह*
बांदा ब्यूरो यूपी आज तक सुनैना निषाद की रिपोर्ट
*बांदा* -प्रदेश के औद्योगिक विकास एवं निर्यात प्रोत्साहन मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल पार्क में देश के प्रथम गृहमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज पूरा देश महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मना रहा है।
*सरदार पटेल के कार्यों को याद किया*
इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता एवं अखंडता को कायम करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने 562 रियासतों को जोड़ने का कार्य किया और विभिन्न रियासतों को अपने अथक प्रयासों से एक कर अखंड भारत का निर्माण किया। उन्होंने कहा कि उनकी 150वीं जयंती के अवसर पर गांव एवं शहर में पदयात्राएं आयोजित की जाएगी।
*प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हो रहा है सरदार पटेल के सपनों का भारत निर्माण*
मंत्री श्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सरदार पटेल राजनीतिक इच्छा शक्ति के धनी एवं कुशल कूटनीतिक थे। उन्होंने एक विशिष्ट भारत का निर्माण किया। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उनका बहुप्रतिक्षित सपना को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सरदार वल्लभभाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का निर्माण गुजरात में यूनिटी ऑफ स्टेचू के नाम से किया गया है।
*कार्यक्रम में शामिल हुए अन्य गणमान्य*
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विधायक नरैनी ओम मणि वर्मा, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, नगर पालिका अध्यक्ष मालती बसु गुप्ता, पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, अयोध्या सिंह पटेल, अरुण पटेल तथा पटेल सेवा संस्थान के प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष भाजपा, कल्लू सिंह राजपूत, जिलाधिकारी जे0रीभा, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

More Stories
भागलपुर10अगस्त26* 1.430 कि०ग्रा० गांजा के साथ एक अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार।
बाँदा10अगस्त26*डीआईजी चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा एवं एसपी बांदा द्वारा बामदेवेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
कानपुर नगर10अगस्त26*बस अब बहुत हो चुका’,लोकतंत्र की नहीं होने देंगे हत्या, जलनिगम, नगर निगम अधिकारियों को खींच कर करवाएंगे काम,