बहराइच12अप्रैल*119 ग्राम नाजायज स्मैक कीमती करीब 60 लाख रुपये के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रूपईडीहा जनपद बहराइच पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम व नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के अनुक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी नानपारा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा प्रमोद कुमार त्रिपाठी के कुशल नेतृत्व में शिवम कुमार कनौजिया मय पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, तलाश संदिग्ध व्यक्ति वस्तु व रोकथाम तस्करी के दौरान घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा से अभियुक्त अनवर हसन उर्फ अन्नू पुत्र मेहदी हसन ग्राम घसियारन मोहल्ला कस्बा रुपईडीहा जनपद बहराइच को 119 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 ही108/2022 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त अनवर हसन उर्फ अन्नू उपरोक्त को माननीय न्यायालय सदर रवाना किया गया ।
रिपोर्ट रामनिवास चंचल
युपी आजतक न्यूज़ बहराइच

More Stories
अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*