अयोध्या25अगस्त2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[25/08, 15:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहनों को बड़ी सौगात दी है।
यूपी रोडवेज की बसों में महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी।
मुफ्त यात्रा की सुविधा 27 अगस्त सुबह 6 बजे से शुरू होगी।
यह सुविधा 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक जारी रहेगी।
रक्षाबंधन पर मायके जाने वाली बहनों को मुफ्त सफर का लाभ मिलेगा।
महिला यात्री के साथ एक सहय
गी भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निःशुल्क यात्रा की अवधि बढ़ाई है। पहले यह सुविधा 28 अगस्त की रात तक थी।
सरकार के फैसले से त्योहार के दौरान महिलाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
रोडवेज बसों में महिलाओं की यात्रा को सुगम और सुविधाजनक बनाने की तैयारी है।
रक्षाबंधन के मौके पर योगी सरकार की यह सौगात बहनों के लिए खास तोहफा है।
[25/08, 15:11] +91 87380 48060: *डीएम ने नवागत तीन तहसीलदारों को दी तैनाती*
अयोध्या।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने प्रशासनिक आधार पर जिले के तीन नवागत तहसीलदारों को तैनाती दी है। 24 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार नवागत तहसीलदार राजीव वर्मा को तहसीलदार मिल्कीपुर, विजय प्रकाश तिवारी को तहसीलदार न्यायिक रुदौली और रामजी द्विवेदी को तहसीलदार न्यायिक बीकापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
[25/08, 15:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
अयोध्या में धारा 163 की अवधि बढ़ाई गई — पुरानी धारा 144, जिला मजिस्ट्रेट शशांक त्रिपाठी ने निषेधाज्ञा जारी की।
21 अक्टूबर 2026 तक प्रभावी — आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
पूरे जिले में लागू — नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र आदेश के दायरे में शामिल हैं।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम — संभावित धरना, प्रदर्शन, जुलूस और पदयात्राओं को लेकर प्रशासन अलर्ट है।
धार्मिक आयोजनों को लेकर सतर्कता — ईद-ए-मिलाद, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी सहित कई त्योहारों को देखते हुए आदेश जारी हुआ।
आगामी प्रमुख पर्व शामिल — विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, गांधी जयंती, नवरात्र, महाष्टमी और महानवमी भी आदेश की अवधि में हैं।
राजनीतिक गतिविधियों पर नजर — विभिन्न संगठनों और संस्थाओं के संभावित कार्यक्रमों को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है।
परीक्षाओं को लेकर भी व्यवस्था — विभिन्न सेवा आयोगों की प्रतियोगी और शैक्षणिक परीक्षाओं के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने का उद्देश्य है।
मंदिर-मठों के कार्यक्रम भी निगरानी में — अयोध्या के मंदिर, मठ और धर्मशालाओं में होने वाले आयोजनों को भी ध्यान में रखा गया है।
उल्लंघन पर कार्रवाई — आदेश का उल्लंघन भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत दंडनीय अपराध होगा।
[25/08, 15:11] +91 87380 48060: ब्रेकिंग
अयोध्या।
चंपत राय के विरोध में संतों की प्रस्तावित बैठक पर पुलिस ने रोक लगाई। संतों ने लगाया आरोप
बैठक रामायणम आश्रम में आयोजित होनी थी।।
संतों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने आश्रम में ताला लगा दिया।
कुछ देर तक संतों को नजरबंद किए जाने का भी आरोप लगाया गया।
संतों ने जिला प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
संतों ने नारे लगाए—“चंदा चोरों, अयोध्या छोड़ो।”
संतों ने आरोप लगाया कि चंदा प्रकरण में आरोपियों को बचाया जा रहा है।
विरोधी गुट ने चेतावनी दी कि जल्द एक लाख संतों को लेकर अयोध्या में बड़ी बैठक करेंगे।
संतों ने मांग की कि वर्तमान राम मंदिर ट्रस्ट को भंग कर संतों का ट्रस्ट बनाया जाए।
बैठक में महंत जन्मेजय शरण, प्रकाशानंद गिरि उर्फ कंप्यूटर बाबा और महामंडलेश्वर परमानंद गिरि समेत कई संत मौजूद रहे।

More Stories
इलाहाबाद25अगस्त26*हिजाब पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ‘स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब मान्य नहीं..’
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*