लखनऊ25अगस्त26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर दोपहर 1 बजे की बड़ी खबरें……………….*
➡️लखनऊ : घर की छत पर मजदूर की HT लाइन से छूकर मौत, परिजनों का बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप, घुरघुरी चौकी प्रभारी के गलत बोल से भी भड़के परिजन, बिजली विभाग से पूछकर बनाया था घर- चौकी प्रभारी, 11 हजार वोल्ट की लाइन घर के ऊपर गुजरने से सवाल, काकोरी थाना क्षेत्र के करीमाबाद गांव की घटना।
➡️ग्रेटर नोएडा : दनकौर में बसपा का बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन, आदर्श इंटर कॉलेज के खेल मैदान में कार्यक्रम, BSP कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद करेंगे संबोधित, मिशन-2027 को लेकर बसपा का बड़ा कार्यक्रम, संगठन को मजबूत करने पर बसपा का लक्ष्य।
➡️लखनऊ : बीकेटी में चोरों का आतंक, लगातार वारदात, कठवारा, हरदौरपुर, किशनपुर के बाद संसारपुर में चोरी, घर में घुसे चोर, लाखों का जेवर पार किया।
➡️कौशाम्बी : फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी, ससुरालियों पर परिजनों ने लगाया आरोप, मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप, सैनी कोतवाली के भौतर गांव का मामला।
➡️लखनऊ : जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर प्रशासन और ऑल इंडिया मोहम्मदी मिशन की बैठक, कल परंपरागत तरीके से निकाला जाएगा जुलूस।
➡️सहारनपुर : मामूली कहासुनी में हिंसक झड़प, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, दो युवक गंभीर रूप से घायल, पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल, थाना मिर्जापुर क्षेत्र का मामला।
➡️जालौन : पत्नी-मासूम बच्चे के साथ टंकी पर चढ़ा युवक, एसडीएम व पुलिस ने समझा-बुझाकर नीचे उतारा, घर पहुंचकर मकान बंटवारे का किया समाधान, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र का मामला।
➡️हमीरपुर : 10 वर्षीय मासूम के ऊपर गिरी कच्ची दीवार, अस्पताल में बच्चे की मौत, पिता चोटिल, मासूम की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, बिंवार थाना क्षेत्र के खड़ेहीजार क्षेत्र की घटना।
➡️सोनभद्र : गुम मोबाइलों को पुलिस ने किया बरामद, CEIR पोर्टल के जरिए 207 मोबाइल खोजे, अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये, ASP ने मोबाइल स्वामियों को सौंपे फोन, पुलिस, सर्विलांस, SOG टीम की कार्रवाई।
➡️दिल्ली : दिल्ली में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का कार्यक्रम, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यक्रम का आयोजन, कुंवर बासित अली का स्वागत किया जाएगा, रामलीला मैदान पहुंच रहे मुस्लिम BJP कार्यकर्ता।
➡️दिल्ली : ISI से कनेक्शन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार, वेस्ट बंगाल STF ने प्रदीप्तो बसु को अरेस्ट किया, ISI से कथित कनेक्शन के आरोप में कार्रवाई की, दिनहाटा से 3 लोगों की हिरासत के बाद सुराग मिले, नेटवर्क के दिल्ली, कूच बिहार तक फैले होने की जांच, कॉल रिकॉर्ड, मैसेज, बैंक ट्रांजैक्शन खंगाले जा रहे हैं.

More Stories
सुल्तानपुर25अगस्त26*न्याय मांगने पहुंची महिला को चौकी से भगाने का आरोप, अब एसपी के दरबार में पहुंची फरियाद*
लखनऊ25अगस्त26*बारावफात को लेकर अमीनाबाद व नाका पुलिस का संयुक्त अभियान*
जौनपुर25अगस्त26*’चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर’ लिखना पड़ा भारी, लेखपाल निलंबित*