फाजिल्का09मई*इरादा कत्ल के मामले में राहुल कुमार काबू, पुलिस रिमांड पर
अबोहर, 9 मई (शर्मा): थाना बहाववाला के प्रभारी गुरविंद्र कुमार, सीतो चौकी के प्रभारी दविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने इरादा कत्ल के मामले में राहुल कुमार पुत्र महेंद्र कुमार वासी खैरपुर को काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपी राहुल कुमार को न्यायाधीश अर्जुन कुमार की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जगदीश कुमार पुत्र जीवन राम वासी खैरपुर पर 28.08.2021 को सभी आरोपियों ने एक साजिश के तहत जगदीश के साथ मारपीट की थी। इसी मारपीट की वजह से जगदीश कुमार कोमा में चला गया था। डॉक्टरी रिपोर्ट के आधार पर थाना बहाववाला पुलिस ने मुकदमा नं. 121, 28.10.2021 भांदस की धारा 323, 341, 148, 149, 308, 325, आईपीसी के तहत कई युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने राहुल कुमार को काबू करने में सफलता हासिल की है।
फोटो:4, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
लखनऊ 27अगस्त 26*यूपी आजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
बांदा27अगस्त26* बांदा में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, नशामुक्त समाज का दिलाया संकल्प
कानपुर देहात 27 अगस्त 2026*कानपुर देहात में एसपी ऑफिस की छत से सिपाही के गिरने से हड़कंप, हाथ-पैर में आई चोटें जांच शुरू*