फाजिल्का09मई*सदर थाना पुलिस ने 8 किलो पोस्त आरोपी को जेल भेजा
अबोहर, 9 मई (शर्मा): फिरोजपुर के डीआईजी इंद्रबीर सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी अजय राज सिंह, डीएसपी बल्लुआना अवतार सिंह, डीएसपी अबोहर संदीप सिंह द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना बहाववाला के प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, एएसआई जसविंद्र सिंह, एएसआई जगराज सिंह ने गांव आलमगढ़ में नाकाबंदी कर रखी थी। सामने से संदिग्ध अवस्था में व्यक्ति आता दिखाई दिया। जब उसकी तलाशी ली तो उससे 8 किलो पोस्त बरामद हुआ। आरोपी की पहचान जसविंद्र सिंह पुत्र जसवीर सिंह वासी पंजग्राहियां, थाना बाजेखां जिला फरीदकोट के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर अबोहर में मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उसे जेल भेज देने के आदेश पारित किये।
फोटो:5, पुलिस पार्टी व आरोपी
TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

More Stories
नैनीताल16जून26*कैंची धाम मेला 2026: शांतिपूर्ण और सफल आयोजन के बाद नैनीताल पुलिस ने जताया जनता और प्रशासन का आभार
कानपुर नगर16जून26*पत्रकार उत्पीड़न प्रकरण में पुलिस आयुक्त को सौंपा गया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की उठी मांग*
सुलतानपुर16जून26* शान्तिभंग में कुल 48 नफर अभियुक्त अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।*