प्रयागराज29सितम्बर*मिशन 2022 की तैयारी में जुटे भावि प्रत्याशी
पार्टी ने विश्वास जताया तो विपक्षी प्रत्याशियों का करूंगा जमानत जप्त —ओमसहाय
जहां एक तरफ 2022 के चुनाव में सभी दल के प्रत्याशी एड़ी चोटी का जोर लगाकर जनता में पहुंचने का काम कर रहे हैं वहीं समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी ओम सहाय का कोरांव विधानसभा में प्रबल दावेदारी देखी जा रही आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी से कई प्रत्याशी विधानसभा टिकट के लिए दावेदारी ठोक चुके हैं लेकिन अगर जनता कार्यकर्ताओं का रुझान देखा जाए तो ओम सहाय प्रबल प्रत्याशी के रूप में दिखाई दे रहे आज सहाय ने कई गांव का दौरा कर जहां जनता से मिले वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया सम्मानित करने में प्रमुख रूप से विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश कुशवाहा वरिष्ठ सपा नेता राधेश्याम यादव अल्पसंख्यक के विधानसभा अध्यक्ष सफात अली विधानसभा उपाध्यक्ष यादवेन्द्र यहिर तथा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पटेल के साथ कई कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और उन्होंने कहा कि पार्टी ने विश्वास जताया विपक्ष में लड़ने वाले प्रत्याशियों की जनता के दम पर जमानत जप्त करने का काम करूंगा और समाजवादी पार्टी के विधायक के रुप में प्रचंड बहुमत से जीत हासिल कर विकास की गंगा बहाने का काम करूंगा वही अल्पसंख्यक के विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऐसे ईमानदार कर्मठ जुझारू प्रत्याशी की कोरांव विधानसभा में जरूरत है
More Stories
लखनऊ 23 अक्टूबर 26*24 अक्टूबर को प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष मतदाता पंजीकरण कैम्प*
चित्रकूट 23 अक्टूबर 26*चित्रकूट से कौशांबी-प्रयागराज तक धड़ल्ले से चल रहा अवैध ओवरलोडिंग का खेल:
लखनऊ 23 अक्टूबर 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें