प्रयागराज27अक्टूबर23*बुलडोजर बाबा के राज में भी दबंगो की दबंगई का कहर जारी,पुलिस प्रशासन मौन।
प्रयागराज से पूजा मिश्रा की रिपोर्ट यूपीआजतक
थाना मांडा प्रयागराज अंतर्गत परिवार के कई लोगों को गम्भीर रूप से पीट-पीटकर घायल किया गया। लेकिन माण्डा पुलिस द्वारा हफ्तों बीत जाने के बाद भी न तो मुकदमा पंजीकृत कर रही है और न ही अपराधियों को किसी प्रकार की सजा देने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि यह मामला बरहा कला थाना माण्डा विनय कुमार बिंद के परिवार का है अगर प्रार्थना पत्र पर गौर करें तो विनय कुमार व उनके भाई पिता को धार दार अंधियार से मारकर सर फोड़ दिया तथा माता को बाल पकड़ कर जमीन पर पटक कर घसीट कर धार दार अंधियार से मारा पीटा गया जो तस्वीर में गंभीर चोट साफ साफ दिखाई दे रहा है तथा सोने का लॉकेट छिनने के अलावा शरीर पर गंभीर चोटे आई है लेकिन पीड़ित परिवार के बयानों पर गौर करें तो अभी तक कोई कार्रवाई (मूकदमा) पुलिस प्रशासन द्वारा नहीं की किया गया है। प्रति दिन थाने बुलाकर हिला हवाली की जा रही है। यह योगीराज के लिए प्रयागराज प्रशासन द्वारा बड़ी चुनौती है। देखने वाली बात यह होगी कि योगी राज्य का फरमान या फिर पूलिस प्रसासन की मनमानी से परेशान होकर पिडित परिवार घर बैठ जाएगा या फिर कानून का राज्य चलेगा और धारदार हथियार लाठी डंडों से मारने वालों के ऊपर मुकदमा पंजीकृत कर कोई ठोस कार्यवाही होगी। पिडित परिवार ने क्षेत्राधिकारी मेजा सहित सभी सक्षम अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा चुका है।

More Stories
जोधपुर9जुलाई26*राजस्थान में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, महिलाएं और बेटियां असुरक्षित – नरेंद्र शर्मा का राज्य सरकार पर बड़ा हमला
बांदा(उत्तर प्रदेश)9जुलाई26*मुख्यमंत्री के बाँदा आगमन पर “दान चोर, गद्दी छोड़”के नारे के साथ काले झण्डे दिखाये गये
भागलपुर9जुलाई26*मधुसूदनपुर में घर में चोरी का खुलासा | SSP का बड़ा बयान | पुलिस ने तेज़ की कार्रवाई