प्रयागराज16मार्च25*होली के हुड़दंग में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए
प्रयागराज: उल्लास और उमंग का प्रतीक पर्व है होली, लेकिन खुशी मनाने के दौरान हुड़दंग व लापरवाही से कई लोगों की जान खतरे में पड़ गई। बीते 24 घंटे में 150 से अधिक लोग स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाए गए। इनमें सड़क दुर्घटनाओं, ऊंचाई से गिरने, मारपीट और आंखों में रंग चले जाने जैसी घटनाओं के मरीज शामिल थे। एसआरएन अस्पताल के अलावा शहर के अन्य प्रमुख अस्पतालों में घायलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में 71 घायल ले जाये गए, जिनमें 30 से अधिक को गंभीर हालत में सर्जिकल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। मेडिसिन इमरजेंसी में 75, कार्डियोलॉजी विभाग में 13 और महिला एवं प्रसूति रोग विभाग की इमरजेंसी में चार मरीज पहुंचे।
होली के दौरान तेज रफ्तार बाइक चलाने व अन्य वाहनों से कई सड़क दुर्घटनाएं हुईं। एसआरएन अस्पताल प्रशासन के अनुसार सड़क हादसों के कारण घायल 32 लोगों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। होली में हुड़दंग करने वाले लोगों में आपसी झगड़ों और मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं, जिनमें गंभीर चोटें आईं।
केमिकल वाले रंगों के कारण आंखों में जलन और संक्रमण के मामले भी सामने आए। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि आंखों की परेशानी लेकर कई मरीज इमरजेंसी में पहुंचे। इनमें से कुछ लोगों को तुरंत इलाज की जरूरत पड़ी।
होली के दौरान संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए अस्पताल में विशेष इंतजाम किए गए थे। 50 बेड की इमरजेंसी और 10 बेड का आईसीयू पहले से आरक्षित रखा गया था। डॉक्टरों और सहायक स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पूरी तरह सतर्क थी। घायलों को त्वरित उपचार दिया गया।
होली में जमकर छलका जाम
होली पर मंडल में डेढ़ अरब की गटक गए देसी-अंग्रेजी -होली पर पिछले कई दिनों से अंग्रेजी व देसी शराब, वाइन और बीयर की बिक्री कई गुना बढ़ गई थी। आबकारी विभाग ने पूरे प्रदेश में 2600 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदिरा बिक्री की उम्मीद जताई थी।
विभाग की उम्मीद के अनुसार ही मदिरा बिकी भी। प्रयागराज मंडल की बात करें तो यहां लगभग 160 करोड़ रुपये की शराब बिक गई। सिर्फ प्रयागराज जनपद में 90 करोड़ रुपये से अधिक की शराब बिकी।

More Stories
लखनऊ13जून26*लोहिया संस्थान का दीक्षांत समारोह 15 जून को होगा
लखनऊ13जून26**30 वर्षीय युवक मोहतशीम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस में शिकायत दर्ज,*
कानपुर नगर13जून26*रामनगर गांव के पास नहर और बंबा के बीच मानक विहीन उठाई जा रही मिट्टी ,