पूर्णिया बिहार 11 नवंबर26* छठ घाटों पर लगेगी कानून की पाठशाला, 10 घाटों पर तैनात होंगे न्याय सखी
संध्या और प्रातः अर्घ्य पर PLV करेंगे जागरूक, 12 दिसंबर की लोक अदालत की भी देंगे जानकारी
मोहम्मद इरफान कामिल ब्यूरो चीफ़ यूपी आज़तक न्यूज़ चैनल पूर्णिया डीवीजन बिहार

*पूर्णियाँ बिहार ।* छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं को विधिक सहायता देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्णियाँ ने जिले के 10 प्रमुख छठ घाटों पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम एवं सहायता केंद्र (हेल्प डेस्क) संचालित करने का निर्णय लिया है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव श्री सुनील कुमार द्वारा आदेश संख्या-261/26, 6 नवंबर के माध्यम से पारा विधिक स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। यह कार्रवाई बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के पत्रांक 418/Med./BSL.SA/2355 एवं पत्रांक 2517 के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर की गई है।
*15 को संध्या और 16 को प्रातः अर्घ्य पर रहेंगे मौजूद*
निर्धारित कार्यक्रम के तहत 15 नवंबर को सूर्यास्त अर्घ्य तथा 16 नवंबर को सूर्योदय अर्घ्य के अवसर पर सभी स्वयंसेवक अपने-अपने घाटों पर तैनात रहेंगे।
*प्रतिनियुक्ति विवरण -*
1. जय कृष्णपुर कटहा घाट, के. नगर – धीरज कुमार – 9625433857
2. मनेश्वरी पोखर घाट, जलालगढ़ – चंदन कुमार राय – 7033358708
3. धोकर धारा पोखर घाट, बनमनखी न.प. – अजीत कुमार यादव – 7870341391
4. काझी हृदयनगर पोखर घाट, बनमनखी – अमित कुमार – 7033261330
5. खोखा तालाब घाट, श्रीनगर – सितेश कुमार साह – 9709903736
6. कॉलेजिएट हाई स्कूल घाट, बनमनखी – राजेश कुमार – 9097279269
7. बैसा घाट, बैसा – महेन्द्र लाल हरिजन – 6201629270
8. पंचमुखी मंदिर चौक घाट, पूर्णियाँ पूर्व – अमित कुमार राय – 7779832036
9. धीमा घाट, मीरगंज, धमदाहा – रविशेक कुमार – 7549500668
10. नौलखा घाट, कसबा – शंकर कुमार – 8252945542
सभी स्वयंसेवक घाटों पर विभिन्न विभागों के साथ समन्वय कर लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी देंगे, 12 दिसंबर 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताएंगे और बिछड़े परिजनों को मिलाने में प्रशासन की मदद करेंगे। घाटों पर बैनर, लीफलेट और पम्पलेट के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो-वीडियोग्राफी कर व्हाट्सएप ग्रुप पर अपलोड करने तथा अगले कार्यदिवस को रिपोर्ट कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया गया है।
More Stories
सहारनपुर 12 नवम्बर 26**इमरान मसूद का पुतला फूंका, हिंदुओं की भावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग*
कानपुर नगर 12 नवम्बर 26*उत्तरीपूरा बिल्हौर*मंडी की आवंटित दुकानों में नहीं बैठ रहे व्यापारी दुकानों में पड़ा रहता ताला
पूर्णिया बिहार12नवंबर26* छठ से पहले चंपानगर में प्रशासन सख्त, गंगा सागर और डेयोडी घाट का SDM ने किया संयुक्त निरीक्षण